फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP Distt president and Ex MLA come forward to control damage over nomination of councillors in MC

विरोध शांत करने के लिए जिला अध्यक्ष ने संभाला मोर्चा

Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
BJP Distt president and Ex MLA come forward to control damage over nomination of councillors in MC
जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य व पूर्व विधायक केएल ठाकुर मनोनीत पार्षदों के साथ - फोटो : SOLAN
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ में पार्षदों के मनोनयन को लेकर महिला मोर्चा अध्यक्ष और मंडल कोषाध्यक्ष के विरोध के बाद जिला भाजपा अध्यक्ष आशुतोष वैद्य और पूर्व विधायक केएल ठाकुर को मोर्चा संभालना पड़ा। दोनों नेताओं ने किसी भी पदाधिकारी का नाम न लेते हुए कहा कि नालागढ़ में भाजपा एकजुट है और सभी मिशन 2022 की तैयारी में जुटे हैं। अगले चुनाव में नालागढ़ से भाजपा का विधायक होगा और प्रदेश भाजपा सरकार रिपीट करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि नालागढ़ में नप पार्षदों मनोनयन को लेकर कोई विरोध नहीं है। प्रदेश हाई कमान ने सोच समझ कर नाम दिए हैं। चार में से तीन युवा हैं जो नालागढ़ में युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ेंगे। पहले भाजपा के पांच पार्षद थे लेकिन अब नौ पार्षद शहर के विकास में योगदान देंगे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष, मंडल के कोषाध्यक्ष समेत दो अन्य कार्यकर्ताओं ने अपनी ही पार्टी के नेताओं पर अनदेखी करने का आरोप लगाया था। इनका कहना था उनका नाम मनोनीत पार्षद की सूची में था। चुनाव के दौरान उन्होंने अपना सहयोग संबंधित क्षेत्र के पार्षदों को जीताने में किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बदले में उन्हें मनोनीत पार्षद बनाने का आश्वासन दिया गया था लेकिन जो सूची भेजी गई उससे ठीक विपरीत पार्षदों को मनोनयन हुआ। भाजपा नेताओं को डैमेज कंट्रोल के लिए चारों पार्षदों के साथ बयान जारी करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed