फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP captures Nalagarh BDC President and Vice-President posts.

Solan News: नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा

Thu, 09 Jul 2026 11:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 09 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP captures Nalagarh BDC President and Vice-President posts.
नालागढ़ में बीडीसी अध्यक्ष पूर्व विधायक केएल ठाकुर व अन्य लोगो केसाथ- स्रोत-ग्रामीण
नालागढ़ बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पर भाजपा का कब्जा
विज्ञापन

भाजपा के हरिचंद अध्यक्ष व सुखबीर सैणी चुने गए उपाध्यक्ष

संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। नगर परिषद नालागढ़ में भाजपा का कब्जा होने के बाद अब पंचायत समिति नालागढ़ में भी भाजपा ने कब्जा कर लिया है। पंचायत समिति नालागढ़ के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने जीत दर्ज कर पंचायत समिति पर कब्जा कर लिया। वीरवार को एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया की अध्यक्षता में हुई बैठक में पंचायत समिति के सभी 40 सदस्य उपस्थित रहे। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में भाजपा समर्थित हरिचंद को 22 मत मिले, जबकि उपाध्यक्ष पद पर भाजपा समर्थित सुखबीर सैनी ने 26 मत हासिल कर जीत दर्ज की। दोनों पदों पर भाजपा समर्थित उम्मीदवारों की जीत को पार्टी के लिए बड़ी राजनीतिक सफलता माना जा रहा है।
एसडीएम नालागढ़ नरेंद्र आहलूवालिया ने बताया कि चुनाव के लिए नियमानुसार बैठक हुई थी। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, जिसमें हरिचंद चेयरमैन और सुखबीर सैनी वाइस चेयरमैन निर्वाचित हुए।
विज्ञापन

बीडीसी चुनाव में जीत के बाद भाजपा समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की। पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने कहा कि नगर परिषद नालागढ़ के बाद अब पंचायत समिति पर भी भाजपा का कब्जा हो गया है। उन्होंने कहा कि यह भाजपा की जीत की शुरुआत है और आने वाले विधानसभा चुनावों में भी पार्टी क्षेत्र में मजबूत प्रदर्शन करेगी। प्रदेश भाजपा किसान मोर्चा के कोषाध्यक्ष हंसराज चंदेल ने कहा कि भाजपा ने बड़ी जीत दर्ज की है और दून विधानसभा से भाजपा समर्थित सुखबीर सैनी उपाध्यक्ष बने। आने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed