{"_id":"6117c7708ebc3ee0231a18cd","slug":"bike-hit-another-bike-rider-died-on-the-spot-on-parvanoo-kasauli-road-solan-news-sml38041060","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टक्कर के बाद टैंकर के नीचे आया दूसरा बाइक चालक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टक्कर के बाद टैंकर के नीचे आया दूसरा बाइक चालक, मौत
विज्ञापन
Bike hit another bike rider died on the spot on Parvanoo-Kasauli road
परवाणू (सोलन)। परवाणू-कसौली सड़क पर शनिवार सुबह हादसा पेश आया। परवाणू के समीप बाइक की टक्कर से युवक टैंकर के पिछले टायर के नीचे आ गया। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर चोटें आई हैं। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
जानकारी के अनुसार परवाणू थाना के तहत संजय सिह (26) निवासी मकान नंबर-133 राम बाग टिपरा कालका निवासी परवाणू में निजी उद्योग में कार्यरत हैं। वह घर से मोटरसाइकिल पर सुबह करीब सवा आठ बजे ड्यूटी के लिए निकला। करीब पौने नौ बजे ओल्ड कसौली रोड पर काली मिट्टी गांव के पास पहुंचा। इसी दौरान सामने से एक टैंकर आ रहा था।
जैसे ही टैंकर उसके नजदीक पहुंचा तो टैंकर के पीछे से एक मोटरसाइकिल अचानक आई। इस मोटरसाइकिल पर रोहित कुमार निवासी गांव अंबोटा टकसाल सवार था जिसने संजय की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से संजय बाइक के साथ नीचे गिर गया और रोहित टैंकर के पिछले टायर के चपेट में आ गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
टक्कर में संजय को मामूली चोटें आईं जिसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। डीएसपी योगेश रोल्टा ने बताया कि सड़क हादसे में एक युवक की मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।