{"_id":"6980dea9d9f8a990f3048a98","slug":"bighaat-banks-agm-on-february-17-with-399-delegates-attending-solan-news-c-176-1-ssml1040-162513-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बघाट बैंक की एजीएम 17 फरवरी को, 399 डेलीगेट्स होंगे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बघाट बैंक की एजीएम 17 फरवरी को, 399 डेलीगेट्स होंगे शामिल
विज्ञापन
चार साल बाद होगी एजीएम, कई निर्णय लेंगे, शेयर बेचने पर होगी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। बघाट बैंक सोलन की एनुअल जनरल मीटिंग (एजीएम) 17 फरवरी को होगी। इसमें करीब 399 डेलीगेट्स शामिल होंगे। इसमें शहर के सात जोन से डेलीगेट्स शामिल होंगे। यह एजीएम चार साल बाद आयोजित हो रही है। इसमें जहां कई कठोर निर्णय लिए जा सकते हैं, वहीं बैंक के शेयर बेचने पर भी चर्चा होगी। इसमें बताया रहा है कि करीब दो से तीन करोड़ के शेयर खरीदने को लोग तैयार हैं। इसमें बैंक को काफी राहत मिल सकती है। इसमें 500 रुपये तक का शेयर है। अगर बैंक के शेयर बिकते हैं तो बैंक वापस पटरी पर लौट सकता है और यहां पर लगी कैपिंग भी हट सकती है। बैठक में कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। मौजूदा समय में बैंक 114 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इससे पहले यह 115 करोड़ रुपये थी। वहीं अब बैंक की 16 संपत्तियों को भी बेचने पर लगाया गया है। हालांकि इसमें अभी तक ज्यादा खरीदार नहीं आए हैं। इससे भी बैंक की चिंता बढ़ी है। उधर, इस बारे में बैंक के प्रबंध निदेशक राजकुमार कश्यप ने कहा कि बघाट बैंक की एजीएम 17 फरवरी को होगी। इसमें बैंक के डेलीगेट्स, कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसमें बैंक के शेयर बेचने से लेकर कई ठोस निर्णय लिए जाएंगे।