{"_id":"66f801dedc15d8502a0597bc","slug":"bdo-collected-garbage-with-teachers-and-children-solan-news-c-176-1-ssml1040-129388-2024-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीडीओ ने शिक्षकों व बच्चों के साथ उठाया कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीडीओ ने शिक्षकों व बच्चों के साथ उठाया कूड़ा
Sat, 28 Sep 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 28 Sep 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ कुनिहार ने कोठी पंचायत में स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता अभियान के दौरान सफाई करते हुए। संवाद
कोठी पंचायत में स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता अभियान शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। कोठी पंचायत के एसवीएन विद्यालय वडोर घाटी से स्वच्छता जागरूकता अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ हुआ। इसी अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी कुनिहार तन्मय कंवर ने की। अभियान में एसवीएन विद्यालय वडोर घाटी और पंचायत प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विद्यालय की प्रातकालीन सभा में बीडीओ ने सभी छात्र छात्राओं विद्यालय अध्यापकों को पर्यावरण के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए पर्यावरण का स्वच्छ रहना जरूरी है। इसमें पूरे समाज का सहयोग आवश्यक है। इसलिए यह जागरूकता अभियान शुरू किया गया है और स्कूलों के माध्यम से इस अभियान को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने सभी बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने अपने घरों से वेस्ट प्लास्टिक भरकर विद्यालय में लाकर कूड़ादान में इकट्ठा करें जिसे हर सप्ताह यहां से पंचायत प्रशासन इकट्ठा करेगा। उन्होंने बच्चों व विद्यालय स्टाफ के साथ कूड़ा उठाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
इस मौके पर विद्यालय के निदेशक लूपिन गर्ग, प्रधानाचार्य सागरिका बक्शी, कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर कौर, उप प्रधान प्रीतम, दीपक चौधरी आदि मौजूद रहे।