फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BDC members in Nalagarh annoyed over officers for not attending the meeting

ब्लॉक समिति की बैठक में अधिकारियों के नहीं आने पर आक्रोश

Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
BDC members in Nalagarh annoyed over officers for not attending the meeting
ालागढ़ में बीडीसी की बैठक में भाग लेते हुए पदाधिकारी। संवाद - फोटो : SOLAN
नालागढ़(सोलन)। ब्लॉक समिति नालागढ़ की बैठक में क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर चर्चा के अलावा तीन माह के आय-व्यय के ब्योरे की पुष्टि की गई। विकास खंड अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक की अध्यक्षता बीडीसी चेयरमैन बलविंद्र कौर ने की। जिला परिषद की वाइस चेयरमैन कमलेश पंवर विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

बैठक में जल शक्ति विभाग, विद्युत बोर्ड, शिक्षा और बीबीएनडीए से अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर रोष जताया गया। बैठक में तीन माह की आय-व्यय का अनुमोदन कर ग्रामीण क्षेत्र की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बीडीसी सदस्य योगेश कुमार ने बैठक में प्रस्ताव रखा कि चलोणी से लेकर भिंयूखरी तक मार्ग की हालत खस्ता है। कई स्थानों से मार्ग पूरी तरह खत्म हो चुका है। विभाग को कई बार बताया लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भिंयूखरी स्कूल भवन का निर्माण अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। संक्रमण के बाद पहाड़ी क्षेत्र के लिए अभी तक कई बसें नहीं चलाई जा रही हैं। इससे लोगों को भारी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है। बैठक में मुख्य कार्यकारी अधिकारी पंचायत समिति विश्व मोहन देव चौहान ने सभी विभागों के अधिकारियों को बीडीसी सदस्यों की समस्याओं का समय पर निपटारा करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि लंबित कार्यों को प्रमुखता से निपटाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिप सदस्य राहुल शर्मा, मुख्तयार कौर, पंचायत निरिक्षक रत्न पाल, उपनिरिक्षक रवि कुमार, वाइस चेयरपर्सन प्रेम चंद, सुरेंद्र सिंह, रविंद्र सिंह, दाता राम, विकास चंद, हरदीप कुमार, सुरेंद्र सैनी, हरपाल कौर, रानो देवी, सुषमा देवी, सत्या देवी, अनु वाला, राम कुमार, भोपाल सिंह, मदन लाल, जोध सिंह, विद्या देवी, कुलदीप कौर, चरणों, हरविंद्र कौर, अनीता, पवन कुमार, सोचा देवी, स्वाती देवी, हरदीप कुमार, उपप्रधान प्रकाश चंद पप्पू उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed