फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bbn industrial cricket league from 25

बीबीएन औद्योगिक क्रिकेट लीग 25 मार्च से शुरू

Tue, 01 Mar 2022 07:29 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:29 PM IST
विज्ञापन
bbn industrial cricket league from 25
बीबीएनआईए के पदाधिकारी क्रिकेट लीग को लेकर जानकारी देते हुए। संवाद - फोटो : SOLAN
बद्दी (सोलन)। कोविड के कारण तीन साल से बंद बीबीएन क्रिकेट लीग का आगाज फिर से होगा। औद्योगिक संगठनों और प्रशासनिक टीमों के बीच होने वाला यह बीबीएन का तीसरा टूर्नामेंट होगा। 2018 और 19 में इसका सफल आयोजन हो चुका है। सोमवार को डयूराइटन बीबीएनआईए क्रिकेट लीग की घोषणा बीबीएन इंडस्ट्रीज ने प्रेस वार्ता में की।
विज्ञापन

बीबीएनआईए के अध्यक्ष राजेंद्र गुलेरिया, महामंत्री यशवंत गुलेरिया और क्रिकेट लीग के चेयरमैन मुकेश जैन ने बताया कि इस बार निमंत्रण पैलेस मैदान में 25 से 27 मार्च तक प्रतियोगिता होगी। इसमें पहले की तरह प्रशासन, उद्योग संगठनों की 12 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैच 10 ओवर के टैनिस बॉल से होंगेे। सेमीफाइनल और फाइनल 15-15 ओवरों के होंगे। सभी खिलाड़ियों की आयु सीमा 30 साल है। बीबीएन के बाहर का कोई भी खिलाड़ी इसमें भाग नहीं लेगा।
विज्ञापन

आयोजन समिति के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों से और ज्यादा बेहतर संवाद करना है। डयूराटाइन कंपनी इसे स्पॉंसर करेगी। इस अवसर पर महामंत्री वाईएस गुलेरिया, मुकेश जैन, राजीव सत्या, अशोक राणा, जगदीप अरोड़ा, कर्ण शर्मा, संदीप कुमार और सुरेंद्र शर्मा समेत कई टीमों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed