{"_id":"60df4d458ebc3e735d28f914","slug":"batteries-of-solar-lights-stolen-from-panjehra-panchayat-in-nalagarh-solan-news-sml3755315189","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजेहरा पंचायत में सौर ऊर्जा लाइट की बैटरियां चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजेहरा पंचायत में सौर ऊर्जा लाइट की बैटरियां चोरी
विज्ञापन
पंजेहरा (सोलन)। पंजेहरा पंचायत के सोबन माजरा में पंचायत की ओर से लगाई सौर ऊर्जा की सात लाइटों की बैटरियां चोरी हो गई हैं। कुछ दिन पहले दो लाइटों की बैटरियां पंचायत घर से भी चोरी हुई हैं। पंचायत ने जोघों पुलिस चौकी में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। चोरी हुई बैटरियों की कीमत एक लाख से अधिक है।
पंचायत प्रधान राजेंद्र सिंह धीमान ने बताया कि उनकी पंचायत में करीब ढाई सौ सौर ऊर्जा की लाइटें गांव की गलियों में लगी हैं। पहले दो लाइटों की बैटरियां पंचायत घर से लापता हुई और अब सोबन माजरा से सात बैटरियां चोरी हो गई हैं।
एक लाइट में 12 हजार की बैटरी लगती है। लोगों को इसका पता तब चला, जब बीती रात लाइटेें नहीं जलीं। जांच पर सभी लाइटों से बैटरियां गायब मिली। चोरों ने लाइट का ढक्कन उठा कर बैटरी काट कर चुरा ली और वापस ढक्कन लगा दिया।
विज्ञापन
पंचायत प्रधान ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत जोघों पुलिस को दी है। शिकायत के बाद पुलिस ने सोबन माजरा गांव में आकर मौका भी देखा। उधर, डीएसपी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस को पंचायत शिकायत मिली है जिसकी पुलिस जांच कर रही है।