फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   The bank information given in gramsabha

अब ग्रामसभाओं में मिलेगी बैंक योजनाओं की जानकारी

Tue, 20 Sep 2016 09:58 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Tue, 20 Sep 2016 09:58 PM IST
विज्ञापन

अग्रणी यूको बैंक सोलन की जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में ग्राम सभाओं में बैंकिंग योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों तक पहुंचाना का फैसला लिया गया। बैठक की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी संदीप नेगी ने की। उन्होंने बैंक प्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जाने वाली ग्रामसभा की बैठकों में शामिल होकर बैंकों द्वारा आम जनता के कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के निर्देश दिए।

विज्ञापन


बैंक जिला तथा उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जाने वाले प्रशासन जनता के द्वार शिविरों में भी अपने प्रतिनिधियों के माध्यम से बैंकों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएं। प्रधानमंत्री सामूहिक बीमा योजना के तहत जिला में 1,12,966, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत 46,356 तथा अटल पेंशन योजना के तहत 2,570 लाभार्थियों का पंजीकरण किया है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत जिला में 200 समूहों का लक्ष्य निर्धारित है। इन पर 250 लाख रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


घर बनाने के लिए दें ऋण
तीन लाख रुपये से कम वार्षिक आय वाले आर्थिक रूप से पिछड़े वर्गों तथा तीन से छह लाख की वार्षिक आय वाले वर्गों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ऋण देने के भी निर्देश दिए। बैठक में यूको बैंक के मुख्य प्रबंधक कुलवंत राय, डीडीएम नाबार्ड रविंद्र सिंह, भारतीय प्रशासनिक सेवा के परिवीक्षाधीन अधिकारी मुकेश रेपसवाल, ग्रामीण विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी सुरेश सिंघा, जिला के सभी खंड विकास अधिकारी तथा विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनधन में 5938 लाख रुपये जमा
जिला में अभी तक 31,331 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी हो चुके हैं। प्रधानमंत्री जन धन योजना के अंतर्गत जिला में 1,35,668 खाते खोलकर 5,938 लाख रुपये जमा हुए हैं। बैठक में अधिक से अधिक किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने के निर्देश दिए हैं। किसानों की आर्थिकी सुधारने के लिए जिला में 415 किसान क्लबों का गठन किया जा चुका है। 5358 स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से 48 लाख रुपये का लेन-देन किया जा चुका है।


ऋण लेने वालों के न कटवाएं चक्कर
भारतीय रिजर्व बैंक के सहायक महाप्रबंधक रवि रावल ने सभी बैंकों को सरकार द्वारा दी जा रही ऋण सुविधा का लाभ दिलाने के निर्देश दिए। पात्र व्यक्ति को ऋण सुविधा लेने के लिए बार-बार बैंक के चक्कर न कटवाएं। अग्रणी बैंक के प्रबंधक जेपी नेगी ने योजनाओं की जानकारी दी। बैंकों को विभिन्न योजनाओं के आंकड़ों के एकत्रिकरण के लिए डॉटा कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने के निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed