फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   banglore tamater take over solan mandi

बैंगलोर और नासिक से सोलन पहुंचा टमाटर, रेट दो रुपये किलो

Fri, 19 Aug 2016 10:20 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Fri, 19 Aug 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन

बैंगलोर और नासिक का टमाटर पहुंचने से अचानक सब्जी मंडी में सोलन के टमाटर के दाम गिर गए। इससे किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं। हालात इस कदर बदतर हो गए हैं कि मंडी में टमाटर की खरीद 2 से 5 रुपये प्रतिकिलो तक हो रही है। मार्केट में परचून में 20 से 25 किलो तक टमाटर बिक रहा है। इन दामों पर विभाग कोई चेक नहीं रख रहा। ऐसे में न केवल सैकड़ों किसानों की पैदावार को बेहतर कीमतें मिल रही हैं, जबकि उपभोक्ताओं की जेब पर चपत लग रही है। ऐसे में किसानों में भारी रोष है।

विज्ञापन


किसानों ने टमाटर के समर्थन मूल्य की मांग की है। किसानों से सस्ती कीमतों में टमाटर लेकर आगे परचून ग्राहकों को बेचने तक के सिस्टम की जांच की मांग की है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक यादवेंद्र पाल ने कहा कि समय-समय पर ओवर चार्जिंग के चालान वसूले जाते हैं। यदि ऐसा मामला है तो टमाटर की कीमतें चेक की जाएंगी।
विज्ञापन


किसानों में देवीराम, देवीचंद, जयराम, प्रेमचंद, हरिदत्त और मोहन ने कहा कि न नासिक से आ रहा टमाटर 30 से 60 रुपये कैरेट बिक रहा है। एक कैरेट में 25 किलो तक टमाटर आता है। सोलन का लोकल सामान्य टमाटर के कैरेट की भी करीब इसी कीमत पर मंडी में खरीद हो रही है। बाजार में यही टमाटर 20 से 25 रुपये किलो बिक रहा है। क्षेत्रीय गृहणी किरण, सुमित्रा, चंद्रमणी, ललिता, अंजू, नीलम, सोनू और अन्य ने कहा कि सब्जी मंडी टमाटर की कीमतें चैक होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस विषय की ओर ध्यान दिया जाए ताकि आम लोग ठगी से बच सके।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए कम हुए टमाटर के दाम
जिला सोलन में टमाटर दाम में गिरावट का कारण बाहरी राज्य बैंगलोर और नासिक से टमाटर की अधिक खेप आना है। इस कारण बाहरी व्यापारियों को यह टमाटर 30 से 50 रुपये कैरेट के हिसाब से मिल रहा है। इसी कारण सोलन के टमाटर की तरफ व्यापारियों का ध्यान कम हो गया। डिमांड कम होने से सोलन में टमाटर के दामों में कमी आई है। किसानों का कहना है कि फसल के शुरुआती समय पर ओलावृष्टि ने आधे से ज्यादा फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इस कारण टमाटर कुछ क्षेत्रों में टमाटर की फसल को तैयार होने में देरी हो गई। उस समय टमाटर का मूल्य भी सही रहा लेकिन किसानों के पास उस समय टमाटर तैयार नहीं था। अब जब टमाटर तैयार है तो कीमत नहीं मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed