फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi police tightens noose on drug mafia, arrests 139 smugglers this year

Solan News: बद्दी पुलिस ने नशा माफिया पर कसा शिकंजा, इस साल 139 तस्कर दबोचे

Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 29 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
एनडीपीएस के 90 मामलों में 7 महिलाएं भी गिरफ्तार, संपत्तियां और भारी मात्रा में नशा जब्त
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन) औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने नशा माफिया की कमर तोड़ कर रख दी है। नशीले पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत वर्ष 2025 में पुलिस ने अब तक एनडीपीएस अधिनियम के तहत कुल 90 मामले दर्ज किए हैं। इन मामलों में 139 आरोपियों को सलाखों के पीछे भेजा गया है, जिनमें 132 पुरुष और 7 महिलाएं शामिल हैं। पुलिस की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, इस साल भारी मात्रा में मादक पदार्थ जब्त किए गए हैं। इसमें 80 किलो से अधिक गांजा और 1.77 क्विंटल चूरा पोस्त शामिल है। साथ ही 3.5 किलो अफीम, 291 ग्राम चिट्टा और 5 किलो से ज्यादा चरस बरामद की गई है। नशीली दवाओं के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 840 लोमोटिल टैबलेट और 360 नशीले सिरप भी कब्जे में लिए हैं। तस्करी के जरिये कमाई गई 1.32 लाख रुपये की नकदी भी पुलिस ने जब्त की है। नशा माफिया पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने इस बार केवल गिरफ्तारी ही नहीं की, बल्कि उनके आर्थिक साम्राज्य पर भी चोट की है। पीआईटी एनडीपीएस अधिनियम के तहत 12 बड़े तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। यही नहीं, तस्करों की ओर से नशे की कमाई से बनाए गए बैंक खातों, वाहनों और अचल संपत्तियों को भी विभाग ने जब्त किया है।

कोट
पुलिस नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। तस्करों की संपत्तियां भी जब्त की हैं। आम जनता से अपील है कि नशे के खिलाफ इस जंग में पुलिस का सहयोग करें और संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी दें।
विज्ञापन

-अशोक वर्मा, एएसपी बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed