{"_id":"68038fd8fc04a917fc042d0b","slug":"baddi-police-caught-three-vehicles-involved-in-illegal-mining-solan-news-c-176-1-ssml1040-141993-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े तीन वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते पकड़े तीन वाहन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने अवैध खनन करते एक जेबीसी, एक टिपर व एक ट्रक को पकड़ा है। पुलिस ने यह कार्रवाई जोघों और रामशहर में की है। इसमें तीनों चालकों पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस जानकारी के अनुसार चौकी जोघों की टीम ने कुंडलु बगलैहड़ खड्ड में एक जेसीबी बिना नंबर प्लेट और एक टिपर बिना नंबर प्लेट को अवैध खनन करते पाया। इस दौरान पुलिस को देखकर वह मौके से फरार हो गए है। जबकि पुलिस ने जेबीसी को कब्जे में ले लिया। इसके साथ पुलिस ने जेसीबी और टिपर चालकों के रात्रि के समय अवैध खनन करके खनिज संपदा की चोरी करने पर माइनिंग एवं मिनरल अधिनियम के तहत मामला दर्ज करके उपरोक्त वाहनों को भी जब्त किया कर लिया है। रामशहर के एक ट्रक को अवैध सामग्री ले जाते पकड़ा गया। ट्रक चालक के खिलाफ माइनिंग एक्ट के तहत चालान किया गया। एएसपी अशोक वर्मा ने मामला दर्ज होने की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पुलिस जांच जारी है।