{"_id":"6798d8d98d12a7a5b7062c28","slug":"baddi-police-caught-the-main-leader-of-charas-gang-from-chamba-solan-news-c-176-1-ssml1040-136873-2025-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी पुलिस ने चंबा से पकड़ा \n\nचरस के गिरोह का मुख्य सरगना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी पुलिस ने चंबा से पकड़ा चरस के गिरोह का मुख्य सरगना
विज्ञापन
मार्च 2024 में पकड़े युवकों की निशानदेरी पर हुई गिरफ्तारी
दोनों चंबा जिले के युवकों से पकड़ी थी 10.200 ग्राम चरस
अदालत ने आरोपी को 30 जनवरी तक भेजा पुलिस रिमांड पर
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी पुलिस ने 10.200 किलो चरस बरामदगी मामले में नशा तस्करी के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने 11 मार्च 2024 को खावड़ियां संडोली गांव के पास जांच के दौरान एक गाड़ी से 10.200 किलोग्राम चरस बरामद की थी। गाड़ी में जिला चंबा के दिनेश कुमार व अजय कुमार को गिरफ्तार किया था। लेकिन इस गिरोह का मुख्य सरगना अभी तक फरार था। पुलिस ने नशा तस्करी के मुख्य सरगना चंबा के सलूणी तहसील के धंधोरी गांव के अंकु को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे अदालत नालागढ़ में पेश कर 30 जनवरी तक पुलिस रिमांड में लिया गया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने कहा कि यह गिरफ्तारी बद्दी पुलिस ने नशा तस्करी के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे तीस जनवरी तक रिमांड पर लिया गया है। इसमें कई अन्य खुलासे होने की उम्मीद है।