फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi pharma industry workers went on strike demanding salary hike, shout slogans

बद्दी में वेतन बढ़ोतरी की मांग को लेकर कामगारों ने की हड़ताल

Thu, 03 Mar 2022 11:04 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:04 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बद्दी (सोलन)। बद्दी की दवा कंपनी में कामगार अपनी मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से हड़ताल पर हैं। कामगारों ने वीरवार को कंपनी परिसर में प्रबंधकों के खिलाफ नारेबाजी की। कामगारों का आरोप है कि कंपनी संचालकों ने पिछले तीन साल से उनकी वेतन बढ़ोतरी नहीं की है और न ही उन्हें ओवरटाइम डबल मिलता है। अगर प्रबंधकों से बात करते हैं तो उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।
कामगारों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
कंपनी के अमन, संतोष, सोनू, कपिल, मानपाल, राजन, बसंत लाल, नीरज, मदन, रवी, धर्मेंद्र, रोशन, विकास राज, राम सागर, पंकज, पिंकू, अजय, नरेश कुमार, परम नारायण, सूरज, अमरजीत, अजय कुमार, विरेश, राजू, महेश, देवपाल, संजीव, नरेश, दिनेश, मोहन लाल, संजीव कुमार, मनजीत, यशपाल, रोहित, संगीता, निशा, रेशमा, नेहा, श्वेता, प्रीटी, सीमाना, तरनुम, अंजुम, सिफू, भागवती समेत दर्जनों कामगार वीरवार सुबह गेट पर एकत्रित हुए और प्रबंधकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

कामगारों ने चेतावनी दी अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो हड़ताल जारी रहेगी। कंपनी के महाप्रबंधक एके शर्मा ने बताया कि कामगारों को कुछ लोगों ने भड़का दिया था लेकिन बातचीत से कामगारों को समझा दिया है तथा हड़ताल समाप्त कर सभी कामगार ड्यूटी पर आ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed