फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi hospital will now have 100 beds

Solan News: अब 100 बिस्तरों का होगा बद्दी अस्पताल

Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
कैबिनेट से मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को मंजूरी
विज्ञापन

लोगों ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्रदेश मंत्रिमंडल ने नागरिक अस्पताल बद्दी की क्षमता 50 से बढ़ाकर 100 बेड करने और मानपुरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने को मंजूरी दे दी है। इसके लिए दून के विधायक रामकुमार चौधरी समेत अन्य लोगों ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।
चौधरी ने कहा कि नागरिक अस्पताल बद्दी की क्षमता 50 बेड से बढ़ाकर 100 बेड किए जाने से स्थानीय लोगों को बेहतर और आधुनिक स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। अब क्षेत्र की जनता को इलाज के लिए चंडीगढ़ या महंगे निजी अस्पतालों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।
विज्ञापन

अस्पताल को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए सरकार ने नए पदों को भी मंजूरी दी है। इसके तहत 10 अतिरिक्त नर्सों की तैनाती की जाएगी। नए डॉक्टरों के पद सृजित किए जाएंगे, जिससे डॉक्टरों की कुल संख्या बढ़कर 14 हो जाएगी। इसके अलावा फार्मासिस्टों के पद भी बढ़ाए जाएंगे। इससे मरीजों को अस्पताल में 24 घंटे विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल में तीन करोड़ रुपये की लागत से 65 प्रकार के आधुनिक चिकित्सा उपकरण पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं। सर्दियों के लिए हीटर की व्यवस्था तथा प्रत्येक बेड पर ऑक्सीजन पाइप की सुविधा भी सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed