फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Baddi and nearby markets to remain closed on Sundays

रविवार को बंद रहेगा बद्दी शहर का बाजार

Fri, 27 Nov 2020 10:23 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Baddi and nearby markets to remain closed on Sundays
Baddi and nearby markets to remain closed on Sundays
बद्दी (सोलन)। कोरोना संक्रमण के चलते अब रविवार को प्रदेश का हर बाजार बंद रहेगा। यह आदेश 15 दिसंबर तक लागू रहेंगे। इस दौरान आपातकालीन स्वास्थ्य सेवा और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति होती रहेगी। इसके अलावा बद्दी के आसपास भी जो संगठित बाजार है, वो भी रविवार को नहीं खुलेंगे। सिर्फ जरूरी खाद्य आपूर्ति की दुकानें और दवा दुकानें खुली रहेंगी।
विज्ञापन

पुष्टि एसपी बद्दी रोहित मालपानी और नालागढ़ उपमंडल के कार्यकारी एसडीएम ऋषभ शर्मा ने की है। रविवार को प्रदेश के विशेषकर बद्दी बाजार में बहुत भारी भीड़ होती है। रविवार को न तो लोग सोशल डिस्टेंसिंग की पालना करते हैं और कई तो मास्क लगाने से भी गुरेज करते हैं। सर्दी के मौसम में बद्दी में संडे को मेगा बाजार भी लगता है। शोरूम में तो भीड़ होती ही है। साथ में रेहड़ी-फड़ी पर भी जन सैलाब होता है। बद्दी में कोरोना के केस कम हैं लेकिन सरकार अभी किसी रिस्क लेने की स्थिति में नहीं है जहां भी ज्यादा भीड़ हो रही है। वहीं संक्रमण की संभावना बनी रहती है। कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से जो निर्णय लिया है, उसके अनुसार बद्दी के बाजार भी हर रविवार को 15 दिसंबर तक बंद रहेंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed