फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bad weather in the district since morning, chances of rain

Solan News: जिले में सुबह से मौसम खराब, बारिश के आसार

Mon, 27 Nov 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Mon, 27 Nov 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
ठंड में भी ईजाफा, दिन का तापमान 4.5 डिग्री तक गिरा
विज्ञापन

जिले के किसान-बागवान भी कर रहे बारिश का इंतजार
रबी फसलों की बिजाई समेत बुआई का भी होगा कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले भर में सोमवार को सुबह से ही मौसम खराब रहा। जिससे दिन के तामपान में भी 4.5 डिग्री गिरावट दर्ज की गई। जिससे ठंड में भी इजाफा हुआ है। रविवार को जहां जिले में दोपहर को 22.5 डिग्री तापमान था वह सोमवार को घटकर 18 डिग्री पहुंच गया। वहीं दिनभर आसमान में बादल छाए रहे। जिससे बारिश होने के आसार भी बढ़ गए हैं। किसान बागवान भी बारिश का इंतजार कर रहे हैं। बारिश न होने से रबी फसलों की बिजाई और बुआई कार्य भी रूका हुआ है। बारिश के बाद ही किसान यह कार्य कर सकेंगे।

जानकारी के अनुसार गेहूं की अगेती व पिछेती विभिन्न किस्मों का करीब 9000 क्विंटल बीज ब्लाॅकों में पहुंच गया है। गेहूं की फसल सोलन जिले की मुख्य रबी की फसल है। करीब 25 हजार 400 हेक्टेयर क्षेत्र में रबी की फसलों की खेती की जाती है, जिसमें से 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की ही फसल बोई जाती है। इसके अलावा जिला के किसान जौ, जई, सरसों, तारामीरा, चना, सब्जियों में मटर, गोभी, प्याज, लहसुन की फसलें भी उगाते हैं। जिले के मैदानी क्षेत्रों बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ व आसपास के मैदानी क्षेत्रों में गेहूं की फसल बहुतायत में होती है, जबकि अन्य क्षेत्रों में किसान अपने उपयोग के लिए ही फसलें उगाते हैं। इसमें सभी किसान बारिश का इंतजार कर रहे हैं। उधर, उप निदेशक कृषि विभाग जिला सोलन डॉ. डीपी गौतम ने बताया कि सभी ब्लॉकों पर जरूरत के हिसाब से गेहूं, बरसीम, मटर, आलू, प्याज, चना सहित अन्य फसलों का बीज भेज दिए गए हैं। बारिश के बाद किसान बुआई और बिजाई का कार्य कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed