फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   bad cleaness in hospital

Solan News: अस्पताल में सफाई न होने से खफा हुए सीएम

Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
टाइलों का साइज छोटा होने पर भी जताई नाराजगी
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और ठेकेदार को टाइलें बदलने व सफाई करने के दिए निर्देश

सफाई न होने पर सीआईडी से मांगी जाएगी रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने अस्पताल की बिल्डिंग में टाइलों की सफाई व गुणवत्ता पर सवाल उठाया। उन्होंने विभाग के अधिशासी अभियंता और ठेकेदार को मौके पर बुलाकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि टाइलों की आकार छोटा है। इसमें चार बाई दो की टाइलें लगनी थीं और दो बाई दो फीट की टाइलें लगाई गई हैं। इनकी सफाई भी नहीं हुई है। सीढि़यां गंदी हैं। अस्पताल में सफाई का होना बहुत जरूरी है। जब अस्पताल ही गंदा होगा तो रोगी कैसे ठीक होंगे। दीवारों पर छिंटे पड़े हुए होने से ठीक करने के आदेश दिए। उन्होंने छोटी टाइलों को बदलने और सफाई करने के आदेश दिए। ठेकेदार ने बताया कि पहले सामान रख दिया गया था, इसके चलते सफाई नहीं हो पाई। जब वार्ड में भी गंदगी थी तो सीएम और नाराज दिखे।


सीएम ने कहा कि बिल्डिंगों पर लगा यह पैसा जनता का पैसा है और इसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए। पैसा लगाने के बाद भी अगर काम सही नहीं होता है तो बड़े दुख की बात है। अधिशासी अभियंता परवरसर ने सफाई करने व टाइलें बदलने की बात कही। सीएम ने अधिकारियों को कहा कि उन्होंने जो आदेश दिए हैं वे पूरे होने चाहिए अन्यथा सीआईडी से रिपोर्ट मांगेंगे और अगर कार्य सही नहीं पाया गया तो कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed