फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ayurvedic hospitals in Solan facing staff crisis patients poor services

जिले में आयुर्वेद के हाल; न डॉक्टर, न स्टाफ, लोग बेहाल

Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Jan 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोलन। कोविड काल के दौरान जिले में स्वास्थ्य सेवाएं स्टाफ के अभाव में चरमराने लगी हैं। खासकर आयुष विभाग में न तो पर्याप्त डॉक्टर और फार्मासिस्ट हैं और न ही लिपिकीय स्टाफ है।
हैरत की बात है कि पिछले करीब चार वर्षों से महज दो कनिष्ठ सहायक जिले के 78 आयुर्वेदिक केंद्रों का कामकाज देख रहे हैं। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में वरिष्ठ सहायकों के दो पद स्वीकृत हैं लेकिन ये पद तीन-चार वर्षों से खाली चल रहे हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कुछ डिस्पेंसरियां में न तो डॉक्टर और न ही फार्मासिस्ट सहित अन्य स्टाफ। 2017 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में अर्की उपमंडल में दो जगह शीलघाट और मंज्याट में आयुर्वेदिक चिकित्सा केंद्र खोल दिए लेकिन किराए के भवन में चल रही डिस्पेंसरियों में आज तक स्टाफ स्वीकृत नहीं हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों को मजबूरन अर्की या सुबाथू के स्वास्थ्य केंद्रों में उपचार के लिए आना पड़ रहा है। लिपिकों के पद रिक्त होने से काम का बोझ कर्मचारियों पर बढ़ता जा रहा है। जिला आयुर्वेदिक अस्पताल में वरिष्ठ सहायक के दो पद रिक्त हैं। एसडीएमओ कार्यालय नालागढ़ में वरिष्ठ सहायक का पद खाली चल रहा है।
जिला आयुर्वेदिक अस्पताल के तहत दो अस्पताल, एक होम्योपैथी चिकित्सा केंद्र और एक यूनानी चिकित्सा केंद्र संचालित हैं। जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी डॉ. देशराज वर्मा ने बताया कि रिक्त पदों को लेकर निदेशालय के उच्चाधिकारियों को बताया है।

उधर, अतिरिक्त संयुक्त निदेशक आयुर्वेद रविंद्र शर्मा ने कहा कि रिक्त पद विभाग के संज्ञान में हैं। इसकी प्रक्रिया चल रही है। जल्द ही सभी पदों पर तैनाती की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed