फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awarness camp for farmers

Solan News: पशुपालकों को चारे और योजनाओं की दी जानकारी

Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट और पशुपालन विभाग ने तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। दाड़लाघाट क्षेत्र के 30 प्रगतिशील किसानों और स्वयं सहायता समूहों ने इसमें भाग लिया। वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी अर्की डॉ. देवराज शर्मा और पशु चिकित्सा अधिकारी दाड़ला डॉ. मानवी चौधरी विशेष रूप से मौजूद रहे। पशुपालकों को दुधारू पशुओं के उच्च कोटि के चारे और योजनाओं की जानकारी दी गई। अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट की ओर से अमृतधारा दुग्ध उत्पादन समिति के माध्यम से किसानों और स्वयं सहायता समूहों को पशुपालन को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्य निर्माण अधिकारी अंबुजा सीमेंट लिमिटेड मुकेश सक्सेना ने कहा कि अंबुजा फाउंडेशन का प्रयास पशुपालकों को तकनीकी मार्गदर्शन देकर उन्हें आजीविका के साधनों को सुनिश्चित करना है। क्षेत्रीय प्रबंधक अंबुजा फाउंडेशन दाड़लाघाट भूपेंद्र गांधी ने बताया कि पशुपालकों को अमृतधारा दुग्ध उत्पादन समिति से जोड़ा गया है, जिससे किसान दूध को स्थानीय स्तर पर समूहों के माध्यम से विपणन कर सकते हैं और गुणात्मक रूप से दूध का उत्पादन कर सकते हैं। इससे पशु भी स्वस्थ रहेंगे और किसानों की आय में वृद्धि होगी। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में दलीप शर्मा, उमेश शर्मा सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed