फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness aganist adis ikn solan

एड्स रोगी से भेेदभाव नहीं सहयोग करें, छूने नहीं होती बीमारी

Thu, 01 Dec 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Thu, 01 Dec 2016 10:15 PM IST
विज्ञापन
awareness aganist adis ikn solan
रामपुर स्कूल में एड्स द‌‌िवस पर प्रस्तु‌त‌ि देते बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

जिला सोलन में अंतरराष्ट्रीय एड्स दिवस के मौके पर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। स्कूली बच्चों ने रैलियां निकालकर एड्स से बचाव का संदेश दिया। नालागढ़ गर्र्ल्स स्कूल में एड्स दिवस पर कार्यक्रम हुआ।

विज्ञापन


जागरूकता रैली के साथ एड्स जैसी भयावह बीमारी पर एक स्किट का आयोजन भी किया। इसमें एड्स फैलने के कारण, लक्षण और एड्स होने के बाद सामाजिक तिरस्कार को दर्शाया। स्किट के माध्यम से सीख दी गई कि एड्स ग्रस्त रोगी के साथ भेदभाव नहीं करना चाहिए क्योंकि यह बीमारी छूने, हाथ मिलाने या साथ बैठने से नहीं होती। इसमें जमा दो मेडिकल छात्राओं में नेहा, दीपिका, देवांशी, शिवांगी और मेहरुण ने प्रस्तुति की।
विज्ञापन

 
अनिकेता ने अपनी कविता में एड्स अभिष्पत परिवार की दास्तां बयां करते हुए कहा कि दो बच्चे खेल रहे थे। आंगन में जिनकी कोई गलती नहीं, उनका बहिष्कार करता रहा समाज का जिक्र किया। प्रधानाचार्य अंजू शर्मा की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केमिस्ट्री की प्रवक्ता सामिनी भार्गव ने बताया कि बायोलॉजी प्रवक्ता बनिता डढवाल, वीना कंवर, रोजी और सुमन शर्मा के सहयोग से कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएसएस इंचार्ज सोनिया की अगुवाई में रैली आयोजित हुई। सोलन के ओच्छघाट स्कूल में भी एड्स दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल स्टाफ एमडी चौहान और केडी शर्मा की अगुवाई में रैली निकाली। पूरे बाजार में हाथों में बैनर्स और पोस्टर लेकर बच्चे बाजार से होते हुए स्कूल परिसर तक पहुंचे।

रामपुर में बनाया एड्स का चिन्ह
रामपुर (सोलन)। राजकीय उच्च स्कूल रामपुर के बच्चों ने एड्स का चिन्ह बनाकर इस घातक रोग की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया। शास्त्री तुलसी शर्मा और ड्राइंग अध्यापक शशिकांत शर्मा की देखरेख में कार्यक्रम का आयोजन किया। कला स्नातक कमलेश कुमार ने इसकी जानकारी दी। इस दौरान कंचन, प्रीति, अंकित, हिमानी, गौरव और ज्योति ने अन्य बच्चों के साथ सांझा किया। कुनिहार में बीएल स्कूल में भी जागरूकता रैली निकाली गई।

बचाव ही एड्स का समाधान
धुंदन/नवगांव (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन और नवगांव में विश्व एड्स दिवस मनाया गया। धुंदन स्कूल में जमा दो की छात्रा अदिति शर्मा द्वारा एड्स विषय पर संक्षेप में जानकारी प्रदान की। स्कूल की एनएसएस इकाई द्वारा कार्यक्रम अधिकारी सुमन बट्टू के कुशल नेतृत्व में एक जागरूकता रैली स्थानीय बाजार से होकर निकाली। स्वयंसेवकों ने लाल रिबन लगा कर लोगों को जागरूक किया। इस दौरान अध्यापकों में शारदा शर्मा, ज्योति और संतोष आदि भी रैली में मौजूद रहे। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल नवगांव के प्रधानाचार्य राकेश ने बताया कि प्रार्थनासभा में जमा दो की छात्रा चंचल द्वारा एड्स के लक्षण, फैलने के कारण एवं बचाव पर विस्तार से जानकारी प्रदान की। रैली की दौरान  श्याम लाल, धर्मपाल शुक्ला, लेख राज, रेखा राठौर, मीनाक्षी, रीता कमलेश, योगेश, सरिता, मंजुला, हेमंत, दीप कुमार पूजा और ज्योति मौजूद रहे।


एड्स दिवस पर लघुनाटिका
नालागढ/ बद्दी(सोलन)। गीतांजली स्मार्ट स्कूल नालागढ़ में एड्स दिवस पर लघुनाटिका और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में नौवीं कक्षा की छात्राओं ने योगदान दिया। इस अवसर पर दीपिका, मनीषा, सानिया, नंदिनी, शबनम और मेघा ने बड़े ही सुंदर ढंग से नाटक द्वारा अपने विचार व्यक्त किए। प्रधानाचार्या गीतांजलि सचदेवा ने भी बच्चों को प्रार्थना सभा में एचआईवी एड्स के बारे में जानकारी दी। बीमारी से नफरत करो, बीमार से नफरत मत करो। एड्स के मरीजों को लोगों से विशेष सहयोग की जरूरत रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed