{"_id":"6a4959fc137e2ca93c0eb1c4","slug":"avdhesh-has-been-appointed-captain-and-avika-vice-captain-of-dav-school-bilaspur-solan-news-c-92-1-bls1002-163062-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अवधेश को कैप्टन, अविका को बनाया डीएवी स्कूल बिलासपुर का वाइस कैप्टन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अवधेश को कैप्टन, अविका को बनाया डीएवी स्कूल बिलासपुर का वाइस कैप्टन
विज्ञापन
डीएवी स्कूल बिलासपुर में आयोजित छात्र परिषद के निवेशित पद ग्रहण समारोह में उपस्थित छात्र व अन्य
विद्यालय में छात्र परिषद का पद ग्रहण समारोह
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। डीएवी पब्लिक स्कूल बिलासपुर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए छात्र परिषद के निवेशित पद ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल में नवप्रवेशी विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर पार्टी भी आयोजित की गई।
कार्यक्रम के मुख्यातिथि एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर सज्जन कुमार रहे। विद्यालय प्रधानाचार्य मोनिका शर्मा ने कहा कि निवेशित पद ग्रहण समारोह केवल बैज एवं सैश धारण करने का अवसर नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन, सेवा-भाव और नेतृत्व का संकल्प लेने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने नव-निर्वाचित छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। साथ ही स्कूल में प्रवेश लेने वाले नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यातिथि और स्कूल प्रशासन ने छात्र परिषद के सभी पदाधिकारियों को बैज एवं सैश पहनाकर पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर अवधेश शर्मा को स्कूल कैप्टन, अविका गौतम को स्कूल वाइस कैप्टन, ऐत्रेय सांख्यान को हेड बॉय और निवेदिता मनहास को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अलावा ब्यास, चिनाब, रावी और सतलुज हाउस सहित अनुशासन, साहित्य, संस्कृति, खेल, एनसीसी, एनएसएस, ईको क्लब, कम्पेयरिंग एवं एक्सकर्शन समितियों के कुल 36 छात्र-छात्राओं को विभिन्न नेतृत्व दायित्व सौंपे गए। मुख्यातिथि ने कहा कि सच्चा नेतृत्व अधिकार का नहीं, बल्कि सेवा, अनुशासन, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट आचरण का प्रतीक होता है। उन्होंने विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, नैतिक मूल्यों का पालन करने और स्कूल की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।
तीसरी कक्षा से दिव्यांश ने मिस्टर तो महक ने जीता मिस फ्रेशर का खिताब
इस अवसर पर आयोजित फ्रेशर पार्टी में स्कूल के वरिष्ठ विद्यार्थियों ने नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। पार्टी में विभिन्न वर्गों के लिए फ्रेशर सम्मान भी प्रदान किए गए। तीसरी कक्षा से पंचम वर्ग में मिस्टर फ्रेशर का खिताब दिव्यांश और मिस फ्रेशर का खिताब महक ने प्राप्त किया। छठी कक्षा से अष्टम वर्ग में मिस्टर फ्रेशर शौर्य सिमर और मिस फ्रेशर यशस्वी सिंह रहीं। वहीं, नवमी कक्षा से द्वादश वर्ग में मिस्टर फ्रेशर का सम्मान तेजस और मिस फ्रेशर का सम्मान श्रुति ठाकुर को प्रदान किया गया। इसके अलावा स्टार ऑफ द डे का सम्मान मिरल को दिया गया। इस अवसर पर शिक्षक, विद्यार्थी आदि उपस्थित रहे।