फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Automatic Vehicle Testing Centre to be built in Baddi at a cost of Rs 20 crore

Solan News: बद्दी में 20 करोड़ से बनेगा ऑटोमैटिक व्हीकल टेस्टिंग सेंटर

Thu, 15 Jan 2026 10:22 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jan 2026 10:22 PM IST
विज्ञापन
Automatic Vehicle Testing Centre to be built in Baddi at a cost of Rs 20 crore
बद्दी में बन रहे आटोमेटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केंद्रे का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री म
उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण कर मशीनरी स्थापित करने के दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में वाहनों की फिटनेस जांच के लिए स्थापित किए जा रहे प्रदेश के अत्याधुनिक ऑटोमैटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केंद्र का कार्य अब रफ्तार पकड़ेगा। वीरवार को उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। करीब 20 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह केंद्र 63 बीघा भूमि पर फैला है। इसके शुरू होने से न केवल वाहनों की पासिंग प्रक्रिया पारदर्शी और स्वचालित होगी, बल्कि खराब इंजन वाले वाहनों की पहचान होने से वायु प्रदूषण में भी कमी आएगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि आधुनिक समय की मांग को देखते हुए इन केंद्रों को बहुआयामी बनाया जा रहा है। यहां ड्राइविंग ट्रेनिंग स्कूल, ऑटोमैटिक टेस्टिंग सेंटर और स्क्रैपिंग यूनिट जैसी सुविधाएं एक साथ मिलेंगी। इससे वाहन मालिकों के समय और धन दोनों की बचत होगी। उन्होंने बताया कि बद्दी के अलावा नादौन और हरोली में भी ऐसे केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं, जबकि कुछ स्थानों पर निजी सहभागिता से भी कार्य चल रहा है। इस अवसर पर दून के विधायक राम कुमार चौधरी, नालागढ़ के विधायक हरदीप सिंह बावा, बीबीएनडीए की सीईओ सोनाक्षी सिंह तोमर, एसडीएम संजीव धीमान, एसपी विनोद धीमान और एचआरटीसी के आरएम अखिल अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।


50 साल पुरानी गाड़ियां बनेंगी विंटेज
मुकेश अग्निहोत्री ने एक महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए बताया कि सरकार प्रदेश में 50 वर्ष से अधिक पुरानी गाड़ियों को विंटेज श्रेणी में लाने की कार्य योजना बना रही है। इससे पुरानी धरोहर जैसी गाड़ियों को संरक्षित करने में मदद मिलेगी।

बद्दी में बन रहे आटोमेटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केंद्रे का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री म

बद्दी में बन रहे आटोमेटिक टेस्टिंग एवं प्रमाणीकरण केंद्रे का निरीक्षण करते हुए उप मुख्यमंत्री म

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed