{"_id":"611aa7978ebc3e432958211a","slug":"attack-on-the-head-of-the-corporation-worker-in-the-debate-over-the-garbage-bloody-clash-near-bdo-office-of-ward-2-municipal-corporation-sent-letter-to-police-to-investigate-the-matter-solan-news-sml3805956155","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़े पर हुई बहस में निगम कर्मी के सिर पर बरसाए डंडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़े पर हुई बहस में निगम कर्मी के सिर पर बरसाए डंडे
विज्ञापन
सोलन। नगर निगम के वार्ड दो में घर से कूड़ा उठाने पहुंचे सफाई कर्मी को सिर पर डंडा मारकर घायल कर दिया। सोमवार सुबह करीब ग्यारह बजे बीडीओ कार्यालय के समीप घर से कूड़ा उठाने को लेकर कर्मी व मालिक के बीच बहस शुरू हो गई और खूनी संघर्ष में बदल गई।
वहीं, मामले की सूचना मिलते ही नगर निगम कार्यालय की ओर से पुलिस को जांच के लिए पत्र भेज दिया गया है। निगम क्षेत्र में घर-घर से कूड़ा उठाया जा रहा है। वार्ड में रोजाना कूड़े की समस्या पर बहस होती रहती है। इस बीच सोमवार को वार्ड दो में कूड़े पर हुई बहस होने पर सफाई कर्मी के सिर पर डंडे बरसा दिए गए। घायल सफाई कर्मचारी को क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया।
उधर, नगर निगम आयुक्त एलआर वर्मा ने कहा कि वार्ड दो में कूड़ा उठाने गए निगम सफाई कर्मी के सिर पर डंडे से हमला किया गया है। घायल सफाई कर्मी का अस्पताल में उपचार कर मेडिकल करवाया गया है। वहीं पुलिस को भी मामले की जांच करने के लिए पत्र भेज दिया गया है।