{"_id":"a456b7efc6115ea92220883ad3e2d53a","slug":"attack-hindi-news-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारदार हथियार से चालक पर हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारदार हथियार से चालक पर हमला, घायल
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Wed, 26 Aug 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साइड लेने को लेकर एक कार चालक ने ट्रक चालक को धारदार हथियार से सिर पर वार कर बुरी तरह से घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल चालक को बद्दी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां उसके सिर पर 11 टांके लगे। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक एचआर 68 ए 5431 ट्रक का चालक दौलत राम कैडबरी कंपनी में कच्चा माल लेकर आ रहा था। जब वह बद्दी बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक स्वीप्ट कार एचआर 49 बी4179 ने गलत दिशा से पास लेकर उसके आगे लगा दिया। इससे राष्ट्रीय मार्ग पर जाम लग गया। अपनी गाड़ी ट्रक के आगे लगा कर चालक को गाड़ी पीछे करने को कहने लगा जिस पर दोनों में बहसबाजी हो गई।
विज्ञापन
इस दौरान कार चालक ने अपनी कार से एक धारदार हथियार निकाला और ट्रक चालक के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर दो स्थानों से कट गया। यही नहीं कार चालक दौलत राम के पेट पर भी वार किया, लेकिन ट्रक चालक ने दोनों हाथों से उसे पकड़ लिया। उसके बाद कार चालक वहां से कार लेकर फरार हो गया। घायल हालत में उसे 108 एंबुलेंस से बद्दी सीएचसी लाया गया। एसपी जी शिवा कुमार ने बताया कि पुलिस ने चालक के बयान पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन