फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Ashish Rajput became the president and Bhavana Nagar was appointed minister.

Solan News: आशीष राजपूत बने अध्यक्ष व भावना नगर मंत्री नियुक्त

Mon, 27 Apr 2026 12:33 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
एबीवीपी नालागढ़ इकाई ने नई कार्यकारिणी का किया गठन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नालागढ़ इकाई ने वर्ष 2026-27 के लिए नगर इकाई की नई कार्यकारिणी का गठन कर दिया है। इसमें अशोक राजपूत को इकाई का अध्यक्ष, जबकि भावना अटल को नगर मंत्री बनाया गया। इसके अलावा शेखर कंडारी, श्रुति देवी, गुरजीत कुमार, सचिन कुमार को उपाध्यक्ष, ऊषा देवी, पल्लवी शर्मा, राशि देवी, अमृतपाल, रोहित, वैभव को नगर महामंत्री चुना गया। जिला विस्तारक आकाश नेगी ने कहा कि परिषद का उद्देश्य संगठनात्मक मूल्यों, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना है। नई कार्यकारिणी से अपेक्षा की गई कि वे संगठन के सिद्धांतों के अनुरूप कार्य करते हुए समाज और संगठन को सशक्त बनाने में योगदान दें। नगर अध्यक्ष आशीष राजपूत और नगर मंत्री भावना अटल ने कहा कि वे पूर्ण निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने आश्वासन दिया कि नगर इकाई संगठन के विस्तार और गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का कार्य करेगी। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। साथ ही आगामी सत्र के लिए विभिन्न योजनाओं और गतिविधियों पर चर्चा की गई, जिन्हें शीघ्र ही लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed