{"_id":"0df82d080ef0a3b9d5bcd7e27e901b16","slug":"arrest-hindi-news-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्चा माल चुराने वाले मास्टर माइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कच्चा माल चुराने वाले मास्टर माइंड गिरफ्तार
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
Updated Fri, 28 Aug 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बद्दी पुलिस ने एलाइंस बायोटेक कंपनी से 37 लाख का कच्चा माल चुराने वाले मास्टर माइंड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही एक अन्य साथी व गाड़ी के चालक को गिरफ्तार किया है। दो युवक भागने में सफल हो गए। पुलिस ने चुराया गया सभी कच्चा माल भी अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
23 अगस्त को बद्दी की काठा स्थित दवा कंपनी की खिड़की तोड़ कर स्टोर से कच्चा माल चोरी कर लिया था। इस चोरी को अंजाम देने में कांगड़ा के शाहपुर तहसील के परियादा गांव के नरेश कुमार, जम्मू के डोडा जिले के मटोली गांव के संजय तथा मंडी जिले के मनोज व अजय शामिल थे। पुलिस ने नरेश व संजय को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अजय व मनोज अभी फरार है। जिस पिकअप से माल उठाया उसके चालक नेत्र सिंह को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर गाड़ी को सीज कर दिया है।
विज्ञापन
डीएसपी नरेंद्र कुमार ने बताया कि इन चारों आरोपियों ने काठा स्थित फैक्टरी से कच्चा माल पिकअप में भर कर हाउसिंग बोर्ड के फेस तीन में अजय व मनोज के किराये के कमरे में रख दिया। मास्टर माइंड नरेश पर इससे पहले भी कोई मामले है। किसी मामले में वीरवार को नालागढ़ कोर्ट में आया हुआ था। जैसे ही पेशी से बाहर निकला तो पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए रोक लिया।
विज्ञापन
इस दौरान नरेश ने अपना जुर्म कबूल लिया। पुलिस ने नरेश के कहने पर संजय व चालक नेत्र सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। जल्द ही अजय व मनोज को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। शुक्रवार को पकड़े गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।