{"_id":"60eee63b8ebc3edc4535ef18","slug":"army-personnel-from-jabbal-jhamrot-died-of-brain-hemorrhage-at-gohatti-solan-news-sml3768310126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाबल झमरोट के सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाबल झमरोट के सैनिक की ब्रेन हैमरेज से मौत
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। ग्राम पंचायत जाबल झमरोट के गांव बिल के 48 वर्षीय सैनिक की ब्रेन हैमरेज से 12 जुलाई का आसाम के गुवाहाटी अस्पताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को सैन्य सम्मान के साथ किया गया।
सैनिक श्यामलाल की तैनाती आसाम के गुवाहाटी में थी। उनका ब्रेन हैमरेज से देहांत हो गया। सेना ने 13 जुलाई को जहाज से श्यामलाल का पार्थिव शरीर चंडीगढ़ और वहां से सड़क मार्ग से उनके गांव बिल पहुंचाया। सैकड़ों नम आंखों ने सैनिक को विदाई दी। 11 डोगरा बटालियन के सैनिकों ने पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र भेंट कर सलामी दी।
सैनिक सम्मान के साथ गांव के श्मशानघाट पर 13 साल के बेटे गौरव ने पिता को मुखाग्नि दी। सैनिक मौत के बाद मां, पत्नी, दो बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए। इस मौके पर पंचायत प्रधान सीमा सहगल, उप प्रधान राजीव कुमार ने परिवार जनों को सांत्वना देकर शोक प्रकट किया।