फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki's truck driver got electrocuted in Indore, both legs and one arm amputated

Solan News: अर्की के ट्रक चालक को इंदौर में लगा करंट, दोनों टांगे, एक बाजू कटी

Wed, 05 Feb 2025 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 05 Feb 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
उपमंडल अर्की की साई के किश्नपुरा का रहने वाला है राजपाल
विज्ञापन

एक साल पहले आई आपदा में भी उजड़ गया था चालक का घर
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। उपमंडल की ग्राम पंचायत साई के किशनपुर गांव के ट्रक चालक राजपाल ऊर्फ पप्पू के साथ मध्य प्रदेश के इंदौर दर्दनाक हादसा हो गया। हादसे में ट्रक चालक राजपाल को ट्रक में ही करंट लग गया। इससे उसकी दोनों टांगे और एक बाजू पूरी तरह से जल गए। जानकारी के अनुसार यह ट्रक नालागढ़ से इंदौर (मध्य प्रदेश) के लिए रवाना हुआ था। इस दौरान ट्रक चालक राजपाल के साथ ट्रक का मालिक भी मौजूद था। यह हादसा इंदौर में सुबह के समय हुआ जब ट्रक साइड में लगा हुआ था। जैसे ही ट्रक से मालिक ने बाहर निकलने का प्रयास किया तो उसे अचानक से झटका लगा और वह ट्रक से नीचे गिर गया। यह देखकर चालक राजपाल ने नंगे पांव ही मालिक को संभालने के लिए ट्रक से बाहर निकल गया, तो उसे हाई वोल्टेज करंट लग गया। किसी तरह मालिक ने आसपास से एक सूखा डंडा निकाला और ट्रक से लगी तार पर मारा जिससे वह करंट से छूट गया। लेकिन तब तक उसकी दोनों टांगे और एक बाजू बुरी तरह से झुलस चुकी थी। बताया जा रहा है कि चालक को यह करंट नीचे लटकी हुई 11 हजार वोल्टेज की लाइन से लगा जो ट्रक को छू रही थी। इस हादसे की सूचना मिलने पर चालक राजपाल के परिजन उसे इंदौर से पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल ले आए। जहां डॉक्टरों ने हादसे में झुलसी उसकी दोनों टांगे और एक बाजू काटनी पड़ी। चालक राजपाल अपने परिवार में अकेला कमाने वाला था। उसके दोनों लड़के अभी पढ़ाई कर रहे हैं। बीते एक साल पहले भयंकर बरसात में उसका घर भी तबाह हो गया था। जिसके लिए सरकार की ओर से अब तक किसी तरह की मदद नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed