{"_id":"681cb6386dc4ba9c9a08418b","slug":"arkis-kunal-selected-for-volleyball-hostel-solan-news-c-176-1-ssml1040-143460-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: अर्की के कुणाल का वॉलीबाल हॉस्टल के लिए हुआ चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: अर्की के कुणाल का वॉलीबाल हॉस्टल के लिए हुआ चयन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अर्की उपमंडल की ग्राम पंचायत मांगू के कुणाल ठाकुर का चयन वॉलीबाल हॉस्टल संघोल के लिए हुआ है।बीते 24 अप्रैल को संपन्न हुई प्रदेश स्तरीय अंडर-19 वॉलीबाल ट्रायल में पूरे हिमाचल से 180 खिलाड़ियों ने भाग लिया, इनमें केवल 20 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। इसमें अर्की क्षेत्र के गांव सोरिया के कुणाल ठाकुर का भी हुआ है। कुणाल को हिमाचल प्रदेश के संधोल स्थित वॉलीबाल हॉस्टल में स्थान मिला है। कुणाल के पिता सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कुणाल ठाकुर शिमला के लालपानी स्कूल में 11वीं कक्षा का छात्र है। वह इंदिरा गांधी कांप्लेक्स में वॉलीबाल कोच सतीश शर्मा से प्रशिक्षण लेता था। कुणाल ठाकुर की इस उपलब्धि पर स्थानीय लोगों और खेल प्रेमियों ने शुभकामनाएं दी है। कुणाल ठाकुर ने बताया कि उसका लक्ष्य भविष्य में प्रदेश की मुख्य टीम का प्रतिनिधित्व कर अपने क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करना है।