{"_id":"62069c6bd9ff185543682adc","slug":"arki-mla-inspects-civil-hospital-kunihar-solan-news-sml3992354118","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण, सुविधाओं का लिया जायजा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। स्थानीय विधायक संजय अवस्थी ने सिविल अस्पताल कुनिहार का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लिया और अस्पताल में बेहतर व्यवस्था बनाने पर जानकारी ली।
इस दौरान आरकेएस कुनिहार की बैठक भी की गई जिसकी अध्यक्षता विधायक संजय अवस्थी ने की। बैठक में मेडिकल इंचार्ज डॉ. सिद्धार्थ से अस्पताल के मुद्दों पर चर्चा की। बैठक में डॉ. सिद्धार्थ ने अस्पताल के डिमांड चार्ट को विधायक के समक्ष रखा।
अस्पताल में सफाई व्यवस्था, 108 एंबुलेंस सऔर अन्य मूलभूत सुविधाओं पर चर्चा के बाद विधायक संजय अवस्थी ने एक लाख रुपये विधायक निधि से देने का आश्वासन दिया। इन रुपयों से रंग-रोगन, वेस्टर्न टॉयलट सीट आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विधायक संजय अवस्थी ने 23 फरवरी से शिमला में होने वाले बजट सत्र में कुनिहार अस्पताल की 108 एंबुलेंस, अल्ट्रासाउंड मशीन, जन औषधि केंद्र सहित हर उस समस्या को उठाने की बात कही।
उन्होंने उपस्थित लोगों को आश्वासन दिया कि कुनिहार अस्पताल को जल्द हर सुविधा से लैस कर आदर्श अस्पताल बनाया जाएगा। इस दौरान कोठी पंचायत प्रधान बलविंदर चौधरी, सूर्यकांत जोशी, जयपाल, रतन तनवर, जगदीश गर्ग सहित अन्य लोग मौजूद रहे।