{"_id":"65df27eb56df93249b0ff1b5","slug":"arki-college-tops-in-quiz-competition-solan-news-c-176-1-ssml1040-117153-2024-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्की कॉलेज अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में अर्की कॉलेज अव्वल
Wed, 28 Feb 2024 10:59 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 28 Feb 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली में आयोजित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान&nbs
संजौली काॅलेज में हुई ग्लोरियस साइंस उत्सव प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय संजौली शिमला में 22 से 28 फरवरी तक ग्लोरियस साइंस उत्सव सप्ताह का मनाया गया। तकनीक मंत्रालय भारत सरकार की ओर से इस आयोजन में हिमाचल प्रदेश के विभिन्न महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा भाग लिया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय अर्की की टीम ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह टीम डॉ. जितेंद्र ठाकुर की अगुवाई में क्विज प्रतियोगिता में सम्मिलित हुई। राजकीय महाविद्यालय अर्की की क्विज टीम में मीनाक्षी लूथरा बीएससी तृतीय वर्ष, राहुल शर्मा बीएससी तृतीय वर्ष और भूपेश शर्मा बीएससी प्रथम वर्ष सम्मिलित रहे। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. सुनीता शर्मा ने टीम लीडर डॉ. जितेंद्र ठाकुर एवं विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के महाविद्यालय के विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में कम नहीं आंके जा सकते। हमारे विद्यार्थी अपनी प्रतिभा के बल पर किसी भी प्रतियोगिता में अपना लोहा मनवा सकते हैं।