फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki College becomes IGNOU examination centre, big relief for students

Solan News: अर्की कॉलेज बना इग्नू परीक्षा केंद्र, छात्रों को बड़ी राहत

Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jun 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
1 जून से शुरू हुईं टर्म एंड परीक्षाएं, 200 परीक्षार्थी ले रहे भाग
विज्ञापन

केंद्र मिलने से क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिली राहत
सोलन या शिमला जाने से मिली निजात
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय अर्की को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय द्वारा विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं के संचालन के लिए परीक्षा केंद्र के रूप में मंजूरी दे दी है। इस नई स्वीकृति के बाद 1 जून से महाविद्यालय में इग्नू की टर्म एंड परीक्षाएं सफलतापूर्वक शुरू हो चुकी हैं।
प्राचार्या सुनीता शर्मा ने बताया कि परीक्षा सत्र में लगभग 200 परीक्षार्थी विभिन्न इग्नू पाठ्यक्रमों की परीक्षाओं में भाग ले रहे हैं। परीक्षाओं को सुचारू रूप से करवाने के लिए सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं। परीक्षा प्रतिदिन सुबह और शाम दो सत्रों में की जा रही हैं। अर्की के परीक्षा केंद्र के स्थापित होने से स्थानीय और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को बहुत बड़ी राहत मिली है। इससे पहले विद्यार्थियों को परीक्षा देने के लिए सोलन, शिमला या बिलासपुर जैसे दूरदराज के केंद्रों पर जाना पड़ता था। इससे उन्हें मानसिक परेशानी के साथ-साथ समय और धन का भी भारी नुकसान उठाना पड़ता था। अब अपने ही क्षेत्र में केंद्र उपलब्ध होने से छात्र बिना किसी तनाव के सुविधाजनक माहौल में परीक्षाएं दे पा रहे हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन ने इसके लिए इग्नू प्रबंधन का आभार जताया है। प्रशासन का मानना है कि यह सुविधा अर्की और आसपास के ग्रामीण इलाकों में दूरस्थ शिक्षा को बढ़ावा देने में मील का पत्थर साबित होगी। साथ ही महाविद्यालय भविष्य में भी छात्रों को इसी तरह की बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed