फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki by-election to be a prestige issue : Sanjay Dutt

उपचुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल : संजय दत्त

Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Arki by-election to be a prestige issue : Sanjay Dutt
अर्की में उपचुनाव को लेकर कांग्रेस की बैठक को संबोधित करते प्रदेश सहप्रभारी संजय दत्त। संवाद - फोटो : SOLAN
अर्की (सोलन)। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि अर्की विस क्षेत्र में वीरभद्र सिंह के उत्तराधिकारी के तौर पर जिस भी पार्टी प्रत्याशी को आलाकमान चुनाव मैदान में उतारता है, उसकी जीत के लिए सभी को एकजुटता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह उप चुनाव पार्टी के लिए प्रतिष्ठा का सवाल है और इसकी प्रतिष्ठा बरकरार रहनी चाहिए।
विज्ञापन

संजय दत्त ने वीरवार को अर्की में ब्लॉक कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ यहां होने वाले उप चुनाव के दृष्टिगत पार्टी की तैयारियों को लेकर एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि उन्हें पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र सिंह के इस क्षेत्र के उनके अधूरे सपनों को पूरा करने के लिए कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए एकजुट होकर काम करना होगा।
विज्ञापन

दत्त ने कहा कि आज देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से लोग परेशान हैं। किसान तीन काले कृषि कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठे हैं। सरकार राजनेताओं, पत्रकारों, अधिकारियों यहां तक कि जजों के फोन टेप करवाकर उनकी जासूसी हो रही है। मोदी सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था और लोकतांत्रिक व्यवस्था को बरबाद कर दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार के जन विरोधी निर्णयों के खिलाफ लोगों के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में होने जा रहे चारों उपचुनाव कांग्रेस को जीतने हैं और अगले साल विधानसभा चुनावों में शानदार जीत हासिल कर अपनी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहे मौजूद
इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिवकुमार, कांग्रेस महासचिव संजय अवस्थी, सचिव प्रभारी प्रदीप वर्मा, सचिव हरिकृष्ण हिमराल, सुशांत कपरेट, राजेंद्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, ब्लॉक अध्यक्ष रूप सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर चंद पाल, सुशील ठाकुर, सोमा कौंडल, नगर पंचायत अध्यक्ष अनुज गुप्ता, निर्मला देवी, डॉ. मस्त राम शर्मा, सतीश कश्यप, वेद ठाकुर, ललित मोहन, सीमा शर्मा, अतिरिक्त युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, कांग्रेस के पंचायत प्रधान, पार्टी के कई अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed