फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Apply for BPL till 17th

Solan News: बीपीएल के लिए आवेदन 17 तक

Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
बीडीओ ने पात्र परिवारों से की आवेदन की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। विकास खंड कुनिहार में बीपीएल (गरीबी रेखा से नीचे) सूची में नाम दर्ज कराने के इच्छुक पात्र परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। विकास खंड अधिकारी तन्मय कंवर ने बताया कि इसके लिए पुनः आवेदन की अंतिम तिथि 17 फरवरी है। इस अवधि के भीतर वे सभी परिवार आवेदन कर सकते हैं, जो पात्र होने के बावजूद किसी कारणवश अब तक बीपीएल सूची में शामिल नहीं हो पाए थे।
उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से बीपीएल सूची को अधिक पारदर्शी, अद्यतन और वास्तविक जरूरतमंदों तक सीमित रखने के उद्देश्य से यह विशेष प्रक्रिया चलाई जा रही है। कई मामलों में समय पर आवेदन न कर पाने, आवश्यक दस्तावेज अधूरे रहने अथवा तकनीकी त्रुटियों के कारण अनेक योग्य परिवार सूची से बाहर रह गए थे। ऐसे परिवारों को दोबारा अवसर दिया गया है, ताकि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर अपने दस्तावेज पूरे कर आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

अधिकारी ने स्पष्ट किया कि वे परिवार भी पुनः आवेदन कर सकते हैं जिनकी आर्थिक स्थिति में पिछले कुछ वर्षों के दौरान गिरावट आई है और जो अब बीपीएल मानकों के तहत आते हैं। आवेदन करते समय आधार कार्ड, राशन कार्ड, आय प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की प्रति और निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तन्मय ने कहा कि सभी आवेदनों की विभागीय स्तर पर जांच की जाएगी। मैदानी सत्यापन के बाद ही वास्तविक पात्र परिवारों को बीपीएल सूची में शामिल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बीपीएल सूची में नाम दर्ज होने के बाद पात्र परिवारों को सस्ती दरों पर सरकारी राशन, स्वास्थ्य सेवाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, आवास योजनाएं और अन्य कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed