फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   apple business in mandi

Solan News: सोलन और परवाणू सेब मंडी में 2.95 अरब का कारोबार

Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
दोनों मंडियों में पहुंची 22.66 लाख से ज्यादा सेब की पेटियां, पिछले साल की अपेक्षा18 लाख कम पेटियां आईं
विज्ञापन

पिछले साल हुआ था 3.98 अरब का कारोबार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले की सोलन और परवाणू सेब मंडी ने इस बार बागवान मालामाल कर दिए। दोनों सेब मंडियों में भले ही इस बार सेब कम पहुंचा हो लेकिन बेहतर दाम मिलने से बागवानों की चांदी रही।

सीजन की शुरुआत में ही सोलन मंडी में सेब आना शुरू हो गया था। यहां पर शुरुआत में ही सेब के दाम 2500 रुपये पेटी तक रहे। हालांकि बीच में दाम कम हुए, बावजूद इसके यहां पर सेब आढ़ती और बागवान निराश नहीं हुए। अधिकारियों के अनुसार किलो के हिसाब से सेब लेने के कारण भी बागवानों को मुनाफा हुआ। जानकारी के अनुसार इस बार सोलन और परवाणू सेब मंडी में 22 लाख 66 हजार 333 पेटियां पहुंचीं। मंडी में 2 अरब 95 करोड़ का व्यापार हुआ। पिछले साल 40 लाख सेब की पेटियां आई थीं और 3 अरब 98 करोड़ का व्यापार हुआ था। इस साल भले ही कम पेटियां मंडी में आईं लेकिन किसानों और बागवानों को सेब के बढ़िया दाम मिले हैं।
विज्ञापन



सेब के मिलेे बढि़या दाम : रविंद्र

सब्जी मंडी सोलन के सचिव रविंद्र शर्मा ने बताया कि पिछले वर्षों के मुकाबले इस बार सेब की पैदावार कम थी लेकिन सरकार के किलो के हिसाब से सेब लेने के फैसले से इस बार किसानों और बागवानों को बढ़िया दाम मिले हैं। आपदा के दौर में सड़कें भी बंद रहीं लेकिन सरकार और प्रशासन ने इसको लेकर बेहतर कार्य किया और समय पर सेब की फसल मंडियों तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article