फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anshika to best and urvashi Honored with the title of Truthful

Solan News: अंशिका सर्वश्रेष्ठ और उर्वशी को सत्यनिष्ठ खिताब से सम्मानित

Sat, 08 Jun 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 08 Jun 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anshika to best and urvashi

Honored with the title of Truthful
आर्मी प​ब्लिक स्कूल डगशाई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर। संवाद
आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई ने मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम, हुई वाहवाही
कार्यक्रम में ब्रिगेडियर प्रीतपाल सिंह रहे मुख्य अतिथि
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में 38वां वार्षिक समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मोना सिंह और स्कूल प्रबंधक कमेटी के चेयरमैन और एवीएसएम, बीएसएम कमांडेंट 14 जीटीसी ब्रिगेडियर प्रीतपाल सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित और गणेश वंदना के साथ की गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस वर्ष प्रगति पर्व : इंडियाज फ्लाइट टू इंफिनिटी वार्षिकोत्सव का थीम रहा। इसमें आजादी के बाद से लेकर अब तक की प्रगति को छात्रों की ओर से प्रस्तुत किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने चंद्रयान-तीन के मधुर संवाद से लेकर, इसरो नृत्य एवं खेल जगत की सम्मानित हस्तियां के दृश्यों को सुंदर झांकियों के रूप में दिखाया। विद्यालय की प्रधानाचार्य रितांबरा घई के नेतृत्व में सभी सांस्कृतिक कार्यक्रमों को कला-एकीकृत के रूप में जोड़ा। इसमें आर्ट-क्राफ्ट, चित्रकला, काष्ठ-कला, भाषा एवं विविध विषयों के अत्यंत सुंदर मॉडल व चित्र प्रदर्शित किए गए। इसके अतिरिक्त छात्र-छात्राओं ने नृत्य एवं नाटक का मंचन किया। इस दौरान विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
विज्ञापन

कक्षा 10वीं व 12वीं के सफल परीक्षा परिणाम समेत अन्य उपलब्धियों को बताया। कार्यक्रम में स्कूल में अव्वल रहने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान सर्वश्रेष्ठ छात्र अंशिका भार्गव रही। जबकि सत्यनिष्ठा पुरस्कार उर्वशी ठाकुर को प्रदान किया। इसी तरह खेल, कॉक हाउस, डिसिप्लिन और अकादमिक में नेहरू सदन, क्रॉस कंट्री व एथलेटिक ट्रॉफी मेंटैगोर सदन अव्वल रहा। जबकि हिंदी-अंग्रेजी सुलेख प्रतियोगिता और सीसीए में पटेल सदन को सम्मानित किया गया।

आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर। संवाद

आर्मी पब्लिक स्कूल डगशाई में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करते ब्रिगेडियर। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed