फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Angry over not getting respect, program interrupted

महिला दिवस के कार्यक्रम में सम्मान न मिलने से नाराज हुई मेयर

Tue, 08 Mar 2022 10:47 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:47 PM IST
विज्ञापन
Angry over not getting respect, program interrupted
सोलन के कांगडा हमीरपुर मैत्री सभा में अंतराष्टीय महिला दिवस से एक दिन पूर्व जन्मी छोटी बच्ची का म - फोटो : SOLAN
सोलन। महिला दिवस पर जहां एक ओर प्रदेशभर में बेहतर कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, वहीं सोलन में शहर की सबसे बड़ी ओहदेदार मेयर को ही महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से से महिला दिवस के कार्यक्रम में नजरअंदाज कर दिया।
विज्ञापन

नाराज मेयर बीच में कार्यक्रम को छोड़कर चली गई। मेयर के साथ कार्यक्रम में पहुंचीं कई महिला पार्षद भी कार्यक्रम से चली गई। मेयर को कार्यक्रम को लेकर एक दिन पहले निमंत्रण भी दिया गया था। मगर जब वे कार्यक्रम में पहुंचीं तो वहां पर उन्हें चीफ गेस्ट के साथ लगी चेयर से भी उठकर अलग बैठने को कह दिया। हालांकि बाद में विभाग को अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे मेयर को मनाने लगे, मगर मेयर ने अन्य कार्यक्रम में जाने की बात कहकर कार्यक्रम से किनारा कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को कांगड़ा हमीरपुर मैत्री सभा के भवन में महिला एवं बाल विकास विभाग और डीआरडीए के संयुक्त तत्वावधान में महिला दिवस का कार्यक्रम रखा गया था। कार्यक्रम में मेयर समेत कांग्रेस और भाजपा की पार्षद करीब 11 बजे पहुंच गईं। मेयर और पार्षद चीफ गेस्ट के साथ लगाई गई कुर्सियों पर बैठ गईं। आरोप है कि इस दौरान ऑर्गेनाइजरों ने उन्हें वहां से उठकर अलग लगी कुर्सियों पर बैठने के लिए कहा। तर्क दिया गया कि यहां पर मुख्य अतिथि को बिठाया जाएगा। करीब 12 बजे मुख्य अतिथि डीसी कृतिका कुलहरी कार्यक्रम में पहुंचीं। वहां पर उन्हें और अन्य महिला सशक्तियों को सम्मानित किया गया। मगर मेयर को पूरी तरह से नजरअंदाज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि कुछ देर बाद जब विभाग के अधिकारियों को अपनी गलती का अहसास हुआ तो वे मेयर को चीफ गेस्ट के साथ बैठने को बुलाने लगे। मगर मेयर के साथ आई महिला पार्षदों को आगे नहीं बुलाने पर मेयर और सभी पार्षद वहां से चली गई। इसमें कुछ भाजपा पार्षद भी शामिल थीं।
कार्यक्रम में किया नजरअंदाज
इस बारे में मेयर पूनम ग्रोवर ने कहा कि कार्यक्रम का उन्हें निमंत्रण आया था। वे जब कार्यक्रम में पहुंचीं तो उन्हें चीफ गेस्ट से अलग बैठने के लिए कहा। कार्यक्रम में डीसी को दो बार सम्मानित किया गया, मगर उनकी पूरी तरह से अनदेखी की गई। हालांकि वे कार्यक्रम में फिर भी बैठी रहीं। बाद में जब किसी ने उन्हें बोला तो उनका नाम अनाउंस किया गया। इसके बाद वे कार्यक्रम को छोड़कर वहां से आ गई।

नहीं की कोई अनदेखी : सीडीपीओ
इस बारे में सीडीपीओ सोलन कविता गौतम ने कहा कि मेयर शहर की प्रथम नागरिक हैं। उनकी कोई अनदेखी नहीं की गई। उन्हें भी कार्यक्रम में सम्मानित किया जाना था। उन्हें चीफ गेस्ट के साथ बैठने के लिए बुलाया भी था। मगर वे उससे पहले ही कुछ गलतफहमी के कारण कार्यक्रम छोड़कर चली र्गइं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed