फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   An evening adorned with cultural performances; 550 students showcased their talent.

Solan News: सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम, 550 विद्यार्थियों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग

Sun, 21 Jun 2026 01:11 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
An evening adorned with cultural performances; 550 students showcased their talent.
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के वार्षिक समारोह आरंगम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह आरंगम का आयोजन
विज्ञापन

कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में वार्षिक समारोह आरंगम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें कक्षा तीसरी से 12वीं तक के लगभग 550 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
समारोह में एलएमसी अध्यक्ष एवं एसीएल के मुख्य निर्माण अधिकारी (सीएमओ) नॉर्थ संदीप सीरह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्यों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। कार्यक्रम के आरंभ में प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का शॉल और पुष्प भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और अभिवादन नृत्य से हुई। इसके बाद विद्यार्थियों ने बॉलीवुड संगीत, योग, लोक नृत्य, कव्वाली, विदेशी नृत्य, ऑर्केस्ट्रा, फॉर्मेशन डांस सहित अनेक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रतिभा और विद्यालय की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा की झलक देखने को मिली। समारोह के दौरान प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संदीप सीरह ने विद्यालय परिवार को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों के योगदान की सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यालय को निरंतर सहयोग देने का भरोसा भी दिलाया। कार्यक्रम का समापन अध्यापिका सुषमा चंदेल के धन्यवाद प्रस्ताव के साथ हुआ। उन्होंने सभी अतिथियों, अभिभावकों और विशेष रूप से मुख्य अतिथि संदीप सीरह का विद्यालय को निरंतर सहयोग प्रदान करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रधान दाड़लाघाट श्याम सिंह चौधरी, उपप्रधान हेमराज, पंचायत समिति सदस्य संगीता सोनी, पूर्व उपप्रधान दाड़लाघाट राजेश गुप्ता, कमल ठाकुर, नरेश शर्मा, रमेश चंदेल, राकेश गौतम, जय चंद, केशव वशिष्ठ सहित अन्य मौजूद रहे।

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के वार्षिक समारोह आरंगम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे

डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट के वार्षिक समारोह आरंगम में आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed