{"_id":"62aa1ce7de061d1f3f594b9f","slug":"amar-ujala-foundation-blood-donation-camp-32-volunteers-and-youth-donate-blood-in-solan-s-children-park-solan-news-sml4121569111","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के समाजसेवियों और छात्रों समेत 32 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के समाजसेवियों और छात्रों समेत 32 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। अमर उजाला फाउंडेशन ने मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क में बुधवार को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोलन अशोक वर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने रिबन काटकर शिविर का शुभारंभ किया जबकि मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता विशेष अतिथि रहे। शिविर के दौरान 18 से 21 वर्षीय युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
सबसे पहले सोलन की शारदा ने रक्तदान किया और उपस्थित लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बनीं। इस दौरान समाजसेवियों और छात्रों समेत 32 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को अमर उजाला फाउंडेशन ने प्रशस्ति पत्र दिए।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के शिविर की सराहना कर कहा कि अमर उजाला समाचार पत्र के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अहम भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि युवाओं को ऐसे शिविरों में आगे आना चाहिए और स्वेच्छा से रक्तदान करना चाहिए।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में इनका रहा सहयोग
शिविर में विशेष अतिथि मेरिडियन मेडिकेयर के एमडी विनोद गुप्ता और मुकेश गुप्ता का भी सहयोग रहा। इसके अलावा शूलिनी टेंट हाउस, दिनेश बैंकिंग के एमडी दिनेश कुमार और आईटीआई के प्रधानाचार्य ई. ललित कुमार ने भी अहम भूमिका निभाई। ब्लड बैंक सोलन से डॉ. भाविका शर्मा, संजय, ज्योति और कैलाश मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
शारदा, विशाल, अखिल राणा, हिमांशु, प्रदीप शर्मा, नरेश गांधी, रोहित, हरि कृष्ण, विनोद, नीतिश, तारा चंद, सोहेल, हितेंद्र, कार्तिक, पीयूष, आशीष आजाद, अर्श वर्मा, सुनील, राजन चौहान, विनय, ट्विंकल, मोहित, चांदनी, सचित, नितिका, प्रियंका, लक्ष्मी, वर्षा महंत, नवीन सिसोदिया, यशपाल समेत कई अन्य ने रक्तदान किया। कई लोगों बीपी कम होन और अन्य कारणों से रक्तदान नहीं कर सके।
तीन माह बाद कर सकते हैं रक्तदान : डॉ. भाविका
डॉ. भाविका शर्मा ने लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अब तीन माह बाद रक्तदान किया जा सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान बीमारियां दूर करता है और किसी की अमूल्य जीवन बचाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने युवतियों को भी रक्तदान के लिए जागरूक किया।