फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   amar ujala chaupal kunihar solan

कुनिहार को मिलेगी गंदगी से मुक्ति, काटे जाएंगे बूढ़े हो चुके पेड़

Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
amar ujala chaupal kunihar solan
कुनिहार में अमर उजाला चौपाल कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते बीडीओ व मौजूद अन्य पदाधिकारी। - फोटो : SOLAN
कुनिहार (सोलन)। सड़क, पानी, बिजली, स्वच्छता और बूढ़े हो चुके पेड़ों के गिरने का खतरा झेल रहे कुनिहार जनपद में ग्रामीणों ने शुक्रवार को जमकर भड़ास निकाली। छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान नहीं होने पर उन्होंने अधिकारियों से जवाब तलब किए।
विज्ञापन

अमर उजाला प्रायोजित कार्यक्रम अपराजिता में मौजूद ग्रामीणों ने हर मुद्दे पर बेबाकी से बात की। खासतौर पर महिलाओं ने कई ऐसे मुद्दों को छुआ जिनका समाधान लंबे अरसे से नहीं हो पा रहा था। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में स्वच्छता का मुद्दा मुख्य तौर पर चर्चा में रहा। इस कार्यक्रम में हाटकोट पंचायत के एक दर्जन समस्याएं ग्रामीणों ने अधिकारियों के समक्ष रखी। अधिकतर का समाधान मौके पर ही कर लिया गया जबकि कुछ समस्याएं जिला प्रशासन के स्तर पर भेजने और उठाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्यातिथि खंड विकास अधिकारी विवेक पॉल ने कहा कि जनपद कुनिहार में स्वच्छता की मुहिम अब तय मानकों पर शुरू होगी। तीन पंचायतों की एक साझा समिति बनाई जाएगी जो कूड़े के निष्पादन व स्वच्छता कार्यक्रम की निगरानी करेगी। तारा चंद ने वार्ड-1 खटनाली व रावमापा कुनिहार के पास डंगा लगाने और डंपिंग साइट चिह्नित करने का मुद्दा उठाया। लोनिवि कनिष्ठ अभियंता ने जल्द ही डंपिंग साइट तय करने की बात कही। इस मौके पर बबीता जोशी व संतोष शर्मा ने कुनिहार बाजार में बूढ़े हो चुके पेड़ों को काटने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी ने पंचायत की रजामंदी से एसडीएम कार्यालय में आवेदन की बात कही। वार्ड-3 में बिजली की नियमित सप्लाई न आने की समस्या गीता देवी ने उठाई। बोर्ड से रमेश शर्मा ने बताया कि बिजली समस्या खंभा न लगने से आ रही है। भूपेंद्र योगीराज ने पुलिस विभाग ने बाहरी राज्यों से आए लोगों का पंजीकरण करने का आह्वान किया।
हेड कांस्टेबल कपिल ठाकुर ने अपने-अपने किरायेदारों की जानकारी देने की बात कही। दयावती शर्मा, भूपेंद्र शर्माव मीना देवी ने वार्ड-3 में पेयजल किल्लत की समस्या को रखा। आईपीएच से कनिष्ठ अभियंता धर्मदास ने बताया कि कर्मचारियों की कमी की वजह से कई बार पानी छोड़ने में दिक्कत होती है। हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर ने कहा कि स्वच्छता का विषय काफी गंभीर है जिसे जल्द सुलझाया जाएगा।
मिनी जनमंच है अमर उजाला चौपाल : खंड विकास अधिकारी
खंड विकास अधिकारी विवेक पॉल ने कहा कि चौपाल कार्यक्रम मिनी जनमंच की तरह है। जनमंच में काफी भीड़ रहती है और लोगों को अपनी बात पहुंचाने में परेशानी हो सकती है। लेकिन, इस चौपाल में ग्रामीण सहभागिता से अधिकारियों के सामने अपनी समस्या रख सकते हैं।
मौके पर ऑनलाइन सुलझी समस्या
बणियादेवी निवासी रत्न बैंस ने बताया कि उसने जुलाई माह में लोकमित्र केंद्र से स्वास्थ्य कार्ड के लिए एक हजार रुपये जमा करवाए थे लेकिन अभी तक कार्ड नहीं आया। जवाब में एसबीपीओ संजय वर्मा ने मौके पर ही ऑनलाइन उनके आवेदन की पड़ताल कर उन्हें यह बता दिया कि उनका आवेदन स्वीकार हो चुका है। उसे डिस्पैच किया जा रहा है।
थाने में नहीं आ रहा पानी, सीमा पर बदले जाएं बोर्ड
हाल ही में चौकी से थाने में बदले कुनिहार में पुलिस को पानी नहीं मिल रहा है। हेड कांस्टेबल कपिल ठाकुर ने पुलिस की समस्या रखी। उन्होंने कहा कि हाल ही में पुलिस कर्मियों ने बड़ी संख्या में कुनिहार में ड्यूटी संभाली है लेकिन भवन में पानी नहीं आ रहा है। उन्होंने लोनिवि से सीमा पर लगे कुनिहार चौकी के बोर्ड को थाना में बदलने की बात कही। आईपीएच विभाग के कनिष्ठ अभियंता धर्मदास ने जल्द ही सप्लाई बहाल करने और लोनिवि के जेई पुनीत शर्मा ने इन्हें दुरुस्त करने की बात कही।

ये रहे मौजूद
चौपाल कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विवेक पॉल, एसबीपीओ संजय वर्मा, ग्राम पंचायत हाटकोट प्रधान सुनीता ठाकुर, जेई पीडब्ल्यूडी पुनीत शर्मा, आईपीएच धर्मदास शर्मा, पुलिस हेड कांस्टेबल कपिल ठाकुर, कांस्टेबल देशराज, ग्राम पंचायत हाटकोट उपप्रधान राजेश शर्मा, कौशल्या कंवर, विद्युत बोर्ड से रमेश शर्मा, स्वास्थ्य विभाग से पम्मी, आशा वर्कर बबीता जोशी, संतोष शर्मा, रामेश्वरी देवी, मीना शर्मा, भूपेंद्र, ताराचंद शर्मा, अकरेश शर्मा, दयावती शर्मा, मीना देवी, ताराचंद शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed