{"_id":"65f5987e5850e783250e674c","slug":"alumni-association-took-the-responsibility-of-beautification-of-the-college-solan-news-c-176-1-ssml1041-118143-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पूर्व छात्र संघ ने लिया कॉलेज के सौंदर्यीकरण का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पूर्व छात्र संघ ने लिया कॉलेज के सौंदर्यीकरण का जिम्मा
Sat, 16 Mar 2024 11:28 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 16 Mar 2024 11:28 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज नालागढ़ की प्राचार्य को चेक प्रदान करते पूर्व छात्र संघ के सदस्य। संवाद
संघ ने नालागढ़ कॉलेज के वार्षिक समारोह को दिए 21 हजार
पूर्व छात्र संघ की बैठक में कॉलेज के मुद्दों पर की गई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ पूर्व छात्र संघ की बैठक संघ की संरक्षक एवं प्रधानाचार्य डॉ. सपना पंडित की अध्यक्षता में हुई। इसमें विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। प्रधानाचार्य ने सभी सदस्यों का बैठक में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पूर्व छात्र संघ महाविद्यालय के विकास में महत्व पूर्ण भूमिका निभा रहा है और सौंदर्यीकरण का जिम्मा अपने हाथ में लिया है।
संघ के सचिव हरविंद्र सैनी ने बताया कि पूर्व छात्र संघ ने कॉलेज के मुख्य द्वार के सामने एक शेड का निर्माण किया है। जहां पर बैंच लगाकर बैठने की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही एक लैंड स्केप के निर्माण का कार्य प्रगति पर है शीघ्र इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि संघ का एक प्रतिनिधिमंडल अभी हाल ही में नालागढ़ ट्रक यूनियन के पदाधिकारियों से मिला था। उनसे कॉलेज में बैडमिंटन कोर्ट में एक स्टेडियम के निर्माण में सहयोग की अपील की है। पदाधिकारियों ने इसके लिए सैद्धांतिक रूप से मंजूरी दे दी है। यहां पर स्टेडियम में सीढि़यों का निर्माण किया जाएगा जिससे न केवल छात्रों को बैठने के लिए स्थान उपलब्ध होगा अपितु साइंस ब्लॉक के भवन को भी मजबूती मिलेगी। इस बैठक में पूर्व छात्र संघ ने कॉलेज के वार्षिक समारोह में जलपान में सहयोग के लिए 21 हजार रुपये का योगदान प्रधानाचार्य को सौंपा। बैठक में संघ के सचिव हरविंद्र सैनी, कोषाध्यक्ष अश्वनी घई, वरिष्ठ उपाध्यक्ष केसी संगर, उपाध्यक्ष नरेंद्र नंदी, संगठन सचिव संजीव शर्मा टिंका, संयुक्त सचिव एडवोकेट शशि कौशल, संयुक्त सचिव दीपिका शर्मा तथा सलाहकार एचआर धीमान भी उपस्थित थे।