{"_id":"663e168550c3eb1dcf0faa38","slug":"all-the-districts-for-english-medium-jbt-teachers-will-have-to-take-training-solan-news-c-176-1-ssml1041-121220-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: इंग्लिश मीडियम के लिए जिले के सभी \n\nजेबीटी अध्यापकों को लेना होगा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: इंग्लिश मीडियम के लिए जिले के सभी जेबीटी अध्यापकों को लेना होगा प्रशिक्षण
Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 10 May 2024 11:25 PM IST
विज्ञापन
एससीईआरटी ने जेबीटी को प्रशिक्षण देने के लिए मॉड्यूल किया तैयार
प्रशिक्षण की तैयारियों को लेकर शिक्षा विभाग ने ली अधिकारियों की बैठक
डाइट में 14 से 18 मई तक दो सत्रों में होगा प्रशिक्षण शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सरकारी स्कूलों के बच्चे भी इसी शैक्षणिक सत्र से पहली कक्षा से अंग्रेजी पढेंगे। स्कूलों में पढ़ाने वाले जेबीटी अध्यापकों को अब इसके लिए दो-दो दिन का प्रशिक्षण लेना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शिक्षा विभाग का यह भी आदेश है कि कोई भी अध्यापक प्रशिक्षण से न छूटे और कोई भी स्कूल प्रशिक्षण के कारण बंद हो। एक ही अध्यापक वाले स्कूल में खंड शिक्षा अधिकारी की मांग पर निकटवर्ती स्कूलों से सीएंडवी या टीजीटी को भेजा जाएगा।
जेबीटी अध्यापकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा एवं डाइट प्रिंसिपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने गूगल मीट का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा डॉ. जगदीश नेगी ने की। इसमें एससीईआरटी सोलन की प्रो. रंजना शर्मा ने विशेष रूप से भाग लिया। इसके अलावा जिला के खंड शिक्षा अधिकारियों ने भाग लिया। एससीईआरटी की ओर से जेबीटी को दी जाने वाले प्रशिक्षण का मॉड्यूल भी तैयार किया गया। साथ ही प्रत्येक ब्लॉक के तीन अध्यापकों को प्रशिक्षण देकर रिसोर्स पर्सन बनाया है। इसमें एक प्रवक्ता गणित, प्रवक्ता अंग्रेजी और जेबीटी टीचर शामिल हैं। प्रशिक्षण शिविर 14 से 18 मई तक होगा।
इनसेट
दो चरणों में होगा कार्यक्रम
सोलन जिला में 9 प्रारंभिक शिक्षा खंड है। प्रत्येक शिक्षा खंड में दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम होगा। हर जेबीटी शिक्षक को दो-दो दिन का अनिवार्य प्रशिक्षण लेना होगा। पहले चरण में 14 व 15 मई और दूसरे चरण में 17 व 18 मई को प्रशिक्षण होगा। हर ब्लॉक में डाइट से एक प्रवक्ता नोडल ऑफिसर नियुक्त किया गया है, जो पूरे प्रशिक्षण कार्यक्रम की मॉनिटरिंग करेगा।
विज्ञापन
इनसेट
सभी अध्यापकों के लिए है अनिवार्य
शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा ने बताया कि सोलन में 14 व 15 मई और 17 व 18 मई को जेबीटी अध्यापक के लिए अनिवार्य प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन खंड स्तर पर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन दो चरणों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में 1581 अध्यापक प्रशिक्षण लेंगे। इनमें 1229 जेबीटी, 204 एचटी और सीएचटी 148 शामिल हैं।