फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   All sanitation workers in Baddi on leave, garbage not picked up

Solan News: बद्दी में सभी सफाई कर्मचारी छुट्टी पर, नहीं उठा कूड़ा

Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Dec 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
All sanitation workers in Baddi on leave, garbage not picked up
बद्दी सब्जी मंडी व लाज धर्मकांटा के समीप लगे कूड़े के ढेर। संवाद
बद्दी साई सड़क पर जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। रविवार को बद्दी शहर से कूड़ा नहीं उठा। इसके चलते लोगों ने बद्दी-साई सड़क पर जगह-जगह कूड़े के ढेर लगा दिए। बद्दी को सुंदर बनाने का नप का सपना साकार होता नहीं दिख रहा है। रेड लाइट चौक और ट्रक यूनियन से वर्धमान तक सभी जगह कूड़े के ढेर लगे हैं। साईं रोड से निकलने वाले लोग दुर्गंध का सामना कर रहे हैं।
जेबीआर कंपनी कूड़ा उठाने का काम करती है। रविवार को सफाई कर्मचारियों को अवकाश होने से कूड़ा नहीं उठाया गया है। बीबीएन में कूड़ा उठाने का काम जेबीआर कंपनी को दिया है। रविवार को कंपनी के सफाई कर्मचारी अवकाश पर होते हैं। ऐसे में रविवार को कूड़ा नहीं उठा। बद्दी के पानी की टैंकी के समीप, सब्जी मंडी, पुरानी सब्जी मंडी, दावत चौक, लाज धर्म कांटा, लेबर चौक, चक्का रोड, बसंती बाग, अमरावती चौक, गुल्लरवाला, वर्धमान चौक और यूनिकैंप चौक पर कूड़े के ढेर लगे रहे।
विज्ञापन

यह कूड़ा हवा के साथ दुकानों में घुस रहा है। वहीं लावारिस जानवर इस कूड़े में भोजन की तलाश में इसे फैला रहे हैं। इससे पूरे बद्दी शहर में दुर्गंध फैली हुई है। उधर नगर परिषद के ईओ आरएस वर्मा ने उन्होंने सफाई ठेकेदार सौरभ को इस बारे में आदेश किए हैं। वहीं, सौरभ ने बताया कि जेबीआर कंपनी डोर टू डोर कूड़ा उठाती है। उसके बावजूद लोग 50 रुपये माह के देने के बजाय कूड़ा इधर-उधर फेंकते हैं। उन्होंने कई बार ऐसे लोगों की वीडियो बनाकर नगर परिषद के अधिकारियों को दी है। इसके बावजूद आज तक कार्रवाई नहीं हुई है। जब कूड़ा घर से उठता है तो बाहर क्यों फेंका जा रहा है। उन्होंने कूड़ा खूले में फेंकना वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed