{"_id":"60ba640c8ebc3ebb2652055e","slug":"all-corona-positive-drivers-and-conductors-in-nalagarh-recovered-ready-to-ply-buses-solan-news-sml372476483","type":"story","status":"publish","title_hn":"नालागढ़ में संक्रमण की चपेट में आए चालक-परिचालक अब स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नालागढ़ में संक्रमण की चपेट में आए चालक-परिचालक अब स्वस्थ
विज्ञापन
नालागढ़ (सोलन)। एचआरटीसी नालागढ़ डिपो के एक दर्जन चालक-परिचालक कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। इनमें से एक चालक को छोड़ सभी की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। नंड का रहने वाले एक चालक को भी 17 दिन तो पूरे हो गए हैं लेकिन उसके परिवार में अन्य सदस्य कोरोना संक्रमित होने से अभी तक उसे ठीक होने का प्रमाण पत्र नहीं दिया है। अगर सरकार बस चलाने का फैसला लेती है तो नालागढ़ में स्टाफ उसके लिए पूरी तरह तैयार है।
नालागढ़ एचआरटीसी डिपो में 120 चालक और 108 परिचालक हैं। कोरोना संक्रमण के दौरान 11 चालक-परिचालक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे जो अब स्वस्थ हो गए हैं। केवल एक चालक को अभी प्रमाण पत्र नहीं मिला है, हालांकि, उसकी रिपोर्ट भी निगेटिव आ गई है।
परिवार के अन्य सदस्यों के पॉजिटिव आने से उसे अभी रिपोर्ट नहीं दी गई है। नालागढ़ में130 के करीब रूट हैं जबकि 180 के करीब ट्रिप लगते हैं। कई जगह एक रूट पर दो दो ट्रिप भी लगते हैं। वर्तमान में बस सेवा बंद होने से सभी चालक-परिचालक अपने घरों में हैं। अगर सरकार बस सेवा शुरू करने का फैसला लेती है तो नालागढ़ डिपो पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
नालागढ़ निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक जोगिंद्र सिंह ने बताया कि निगम के 11 चालक-परिचालक कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गए थे लेकिन अब सभी पूरी तरह स्वस्थ हैं।