फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Albendazole and Vitamin A tablets will be given to 2.20 lakh children in schools and Anganwadis.

Solan News: स्कूलों व आंगनबाड़ियों 2.20 लाख बच्चों को दी जाएगी एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए टेबलेट

Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
जिलेभर में 23 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर चलेगा विशेष अभियान, टीमें की गठित
विज्ञापन

स्कूली अध्यापकों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन जिले के स्कूलों और आंगनबाड़ियों में 23 फरवरी को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बच्चों को एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की टेबलेट वितरित की जाएगी, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य और शारीरिक विकास में सुधार हो सके। जिला स्वास्थ्य विभाग ने इसके लिए आशा वर्कर, आंगनबाड़ी वर्कर और अध्यापकों की टीमें गठित की हैं। टीम को जिला कार्यालय में प्रशिक्षित किया गया ताकि अभियान में किसी भी तरह की समस्या न आए। विभाग ने स्कूलों में अभियान के लिए दवाओं का कोटा भी भेजना शुरू कर दिया है और बच्चों को दवा देने के सही तरीके की जानकारी भी दी गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार इस बार 1 से 19 वर्ष तक के लगभग 2,20,000 बच्चों को एल्बेंडाजोल टेबलेट दी जाएगी। इसके अलावा 1 से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन-ए की खुराक भी उपलब्ध कराई जाएगी। विशेष ध्यान बद्दी, बरोटीवाला और नालागढ़ क्षेत्रों में रखा जाएगा। प्रवासी बच्चे और स्कूल छोड़ चुके बच्चे भी इस अभियान में शामिल होंगे। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमित रंजन तलवाड़ ने बताया कि इस अभियान में बच्चों के परिवारजनों को भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पेट में कृमि होने से बच्चों का शारीरिक विकास प्रभावित हो सकता है और अनीमिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए 19 वर्ष तक के सभी बच्चों के लिए कृमिनाशक दवाई बहुत जरूरी है।


कोट
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एल्बेंडाजोल और विटामिन-ए की टेबलेट का वितरण किया जाएगा। इसके लिए टीमें बना दी गई हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए स्कूलों से सहयोग मांगा गया है। बच्चों को किसी भी तरह की दिक्कत न हो, इसका भी ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

-डॉ. अजय पाठक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed