फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Agrwal comunity awarded by free land

अग्रवाल समुदाय के लिए मिलेगी जमीन

Mon, 10 Oct 2016 09:10 PM IST
ब्यूरो, सोलन
ब्यूरो, सोलन Updated Mon, 10 Oct 2016 09:10 PM IST
विज्ञापन
Agrwal comunity awarded by free land
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि देश के आर्थिक सशक्तिकरण में अग्रवाल समुदाय का योगदान सराहनीय रहा है। - फोटो : अमर उजाला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल ने कहा कि देश के आर्थिक सशक्तिकरण में अग्रवाल समुदाय का योगदान सराहनीय रहा है। वह महाराजा अग्रसेन जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि अग्रवाल समुदाय आज देश-विदेश में कर्मठता एवं आर्थिक मामलों की वस्तुपरक जानकारी के लिए जाना जाता है। यह समुदाय प्राचीन समय से विभिन्न सामाजिक कार्यों के लिए उदारतापूर्वक अंशदान करने में भी अग्रणी रहा है। वैश्य समाज ने देश के स्वतंत्रता संग्राम से लेकर वर्तमान समय तक समाज को प्रोत्साहित करने वाली अनेक विभूतियां दी हैं।

विज्ञापन


उन्होंने सोलन के जवाहर पार्क में 121 फुट ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित करने के लिए पंकज गुप्ता और उनके परिजनों को बधाई दी। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री ने महाराजा अग्रसेन को श्रद्धांजलि अर्पित कर सभी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने को कहा। सोलन में अग्रवाल समुदाय के लिए 5 बीघा भूमि मुहैया करवाने का आश्वासन दिया। अग्रवाल सभा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को अपनी ऐच्छिक निधि से 21,000 रुपये प्रदान करने की घोषणा की। अग्रवाल समुदाय के 65 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों, 17198 फीट की ऊंचाई पर कथक नृत्य करने के लिए लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड में शामिल श्रुति गुप्ता तथा अन्य को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

 
नप के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने महाराजा अग्रसेन की 5140वीं जयंती आयोजित करने के लिए अग्रवाल समुदाय को बधाई दी। समुदाय को सोलन में विभिन्न कार्यों के लिए 5 बीघा भूमि उपलब्ध करवाने की मांग की। अग्रवाल समुदाय सोलन के प्रेस सचिव सतीश बंसल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। सनातन धर्म सभा सोलन के अध्यक्ष राम कुमार बिंदल ने महाराज अग्रसेन के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राधेश्याम गोयल, मायाराम गर्ग, कांग्रेस समिति के प्रवक्ता जगमोहन मल्होत्रा, जिला कांग्रेस समिति के प्रवक्ता मुकेश शर्मा, कोषाध्यक्ष सुशील चौधरी, भाषा कला एवं संस्कृति अकादमी के सदस्य मदन हिमाचली, अग्रवाल सभा के अध्यक्ष रमेश बिंदल, वैश्य समाज के अध्यक्ष विनोद गुप्ता, उपाध्यक्ष दिनेश गर्ग सहित समुदाय के सदस्य तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed