फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation in solanagitation in solan

Solan News: दाड़लाघाट में किया हनुमान चालीसा का पाठ और विरोध-प्रदर्शन

Fri, 04 Oct 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 04 Oct 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
हिंदू जागरण मंच ने बाजार में निकाली रोष रैली
विज्ञापन

प्रवासियों के पंजीकरण और एनआरसी लागू करने की उठाई मांग
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के साथ गहमागहमी भी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। दाड़लाघाट में हिंदू जागरण मंच ने शुक्रवार को विरोध-प्रदर्शन किया। चौधरी कांप्लेक्स में हनुमान चालीसा का पाठ किया। हिंदू समाज के बैनर तले लोग सड़क पर उतरे और दाड़लाघाट क्षेत्र में बिना पंजीकरण रह रहे बाहरी राज्यों के लोगों की जांच की मांग की। इस दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच बहस भी हुई। प्रदर्शन के दौरान लोगों ने भगवा रंग के झंडे उठाए हुए थे। प्रदर्शनकारी ग्रामीण बैंक से होकर बस अड्डा दाड़ला पहुंचे और वहां जमकर नारेबाजी की। बाद में प्रदर्शनकारी चौधरी कांप्लेक्स पहुंचे। मंच ने बाहरी लोगों और बिना पंजीकरण के रह रहे लोगों के खिलाफ आवाज उठाई, जिनका सत्यापन नहीं हुआ है। इन गतिविधियों से स्थानीय व्यापारियों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

मंच के मुख्य वक्ता कमल गौतम ने कहा कि हिंदू समाज के लोग हर गांव तक अपनी बात पहुंचाएंगे और गांव में समितियां बनाएंगे जो अवैध गतिविधियों पर नजर रखेंगी। साथ ही उन्होंने एनआरसी लाने की बात कही, जिसका काम चुने हुए प्रतिनिधि करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रवासी लोगों को रोकना और उनकी गतिविधियों पर नजर रखना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि चंबा में हुए मनोहर हत्याकांड जैसी घटनाएं न हों। उन्होंने सभी हिंदुओं से एकता बनाए रखने का आह्वान किया, जिससे एक सुरक्षित आंतरिक समाज की परिकल्पना तैयार हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदर्शन के दौरान हिंदू समाज के लोगों ने कई तरह के नारे लगाए। लोगों ने दाड़ला में रहना होगा जय श्रीराम कहना होगा, हिंदू एकता जिंदाबाद के नारे लगाए। हिंदू समाज के लोगों ने कहा कि अगर पुलिस प्रशासन ने बाहरी लोगों का सत्यापन सही से नहीं किया तो पुलिस थाना दाड़ला के बाहर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। लोगों ने इस दौरान हमीरपुर में हुए प्रदर्शन के दौरान ह्रदयाघात से मौत हुई वीरेंद्र परमार के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed