{"_id":"6749cb4edf2398fc3308cd40","slug":"agitation-against-nagar-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1042-133161-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कुनिहार बाजार बंद, विधायक का फूंका पुतला, गो बैक के लगे नारे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कुनिहार बाजार बंद, विधायक का फूंका पुतला, गो बैक के लगे नारे
विज्ञापन
कुनिहार को नगर पंचायत बनाने का हो रहा विरोधतीन पंचायत के सैकड़ों लोगों ने किया प्रदर्शन
मंत्री जगत नेगी और विधायक संजय अवस्थी को दिखाए काले झंडे
वीरवार को हुई थी महापंचायत, सरकार को दिया अल्टीमेटम
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार समेत दो पंचायतों को नगर पंचायत बनाने के विरोध बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को लोगों ने दोपहर के बाद कुनिहार बाजार बंद रखा। विरोध के दौरान लोगों ने विधायक का भी पुलता फूंका। वहीं, कुनिहार जा रहे मंत्री जगत नेगी और स्थानीय विधायक संजय अवस्थी को काले झंडे दिखाए। यही नहीं गो बैक के नारे भी लगाए गए। लोगों ने कुनिहार बाजार में विरोध रैली निकाली।
प्रदर्शन में तीन पंचायत के सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन में शामिल हुए। दोपहर 2:00 बजे लोग तालाब मंदिर के पास एकत्र होने शुरू हुए। इसके बाद 3:00 बजे से लोगों ने विरोध करना शुरू कर दिया। लोगों ने विरोध प्रदर्शन के लिए कुनिहार नगर पंचायत नहीं चाहिए नारे लगाए। इससे पहले वीरवार को भी महापंचायत क्षेत्र में आयोजित हो चुकी है। इस दौरान लोग सरकार को अल्टीमेटम दे चुके हैं। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में नगर पंचायत को जबरन थोपा जा रहा है। यदि सरकार अपना निर्णय वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में आंदोलन तेज किया जाएगा। इसी के साथ आंदोलन में होने वाले नुकसान का पूरा जिम्मा सरकार और विधायक का होगा। उधर, विकास समिति के संरक्षक राजेंद्र ठाकुर ने कहा कि नगर पंचायत बनाने के विरोध में लोग लामबंद हो रहे हैं। कुनिहार के लोगों पर नगर पंचायत का जो ठीकरा फोड़ा गया है वह गलत है।