Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   agitation against nagar nigam

Solan News: बद्दी नगर निगम बनाने पर सरकार पर लगाया तानाशाही का आरोप

Fri, 29 Nov 2024 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Nov 2024 11:55 PM IST
विज्ञापन
उपायुक्त कार्यालय में पांच पंचायतों ने दर्ज करवाई आपत्तियांप्रतिनिधियों ने कहा, सरकार उद्योगपतियों को पहुंचा रही फायदा
विज्ञापन

निगम बनने के बाद बिल्डर आसानी से बना सकेंगे प्लॉट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में कुनिहार के बाद अब बद्दी में नगर निगम बनाने के विरोध में पांच पंचायतों के लोग लामबंद हो गए हैं। लोगों ने सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को उपायुक्त कार्यालय में पांच पंचायतों के प्रतिनिधियों ने जनता के साथ मिलकर आपत्तियां दर्ज करवाई हैं। साथ ही उपायुक्त मनमोहन शर्मा को क्षेत्र में निगम बनाने के बाद होने वाली हानियों के बारे में भी विस्तार से बताया है।

पांच पंचायत जिसमें हरिपुर-संडौली, बरोटीवाला, भटोलीकलां, मलपुर और सुरजपुर के जनप्रतिनिधि शुक्रवार सुबह 11:00 बजे आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए उपायुक्त कार्यालय पहुंचे। यहां पर आपत्तियां देने के बाद उन्होंने उपायुक्त के साथ बातचीत की और उनकी बात को सरकार तक पहुंचाने का आग्रह किया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि सरकार केवल उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि यह पंचायतों में केवल कृषि योग्य भूमि बची हुई है। इससे पहले रेललाइन आने के कारण लोगों की जमीनें चली गई हैं। दूसरी ओर अब लोगों पर जबरन नगर निगम थोपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में उद्योग भी काफी कम हैं। वहीं, बिल्डरों को भी फायदा पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार बिल्डरों और उद्योगपतियों के दबाव में आकर निर्णय ले रही है और लोगों की एक बात नहीं सुन रही है। निगम बनने के बाद जहां अधिक टैक्स लोगों पर लगेंगे। वहीं बिल्डर भी आसानी से प्लॉट काटकर व्यवसाय कर सकेंगे। इससे कृषि योग्य भूमि नहीं बचेगी और लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed